नई दिल्ली। देश में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में घटकर 5.8 फीसदी पर आ गई है, जो आर्थिक नरमी के गहराने की ओर इशारा करता है। इस संबंध में शुक्रवार को सरकार ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। 8 प्रमुख उद्योगों में से 6 में अक्टूबर में गिरावट दर्ज की गयी। देश में कोयला उत्पादन अक्टूबर में 17.6 फीसदी, कच्चा तेल उत्पादन 5.1 फीसदी और प्राकृतिक गैस का उत्पादन 5.7 फीसदी गिरा है। इस दौरान सीमेंट उत्पादन 7.7 फीसदी, स्टील 1.6 फीसदी और बिजली उत्पादन 12.4 फीसदी गिर गया।

उवर्रक क्षेत्र में दिखी बढ़ोतरी
समीक्षावधि में सिर्फ उवर्रक क्षेत्र में सालाना आधार पर 11.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं रिफाइनरी उत्पादों की वृद्धि दर घटकर 0.4 फीसदी पर आ गई जो पिछले साल इसी महीने में 1.3 फीसदी थी.
लगातार गिरावट
अक्टूबर 2018 में बुनियादी क्षेत्र के इन आठ उद्योगों के उत्पादन में 4.8 फीसदी की बढ़त देखी गई. इस साल अप्रैल-अक्टूबर अवधि में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों की वृद्धि दर गिरकर 0.2 फीसदी रही जो पिछले साल इसी अवधि में 5.4 फीसदी थी. पिछले महीने सितंबर में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन सालाना आधार पर 5.1 फीसदी गिरा था जो एक दशक का सबसे सुस्त प्रदर्शन था.
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी में भी गिरावट
देश की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में घटकर 4.5 फीसदी पर आ गई है। यह पिछली 26 तिमाही में सबसे कम है। एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी थी। वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 5 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के शुक्रवार को जारी जीडीपी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर के दौरान स्थिर मूल्य (2011-12) पर जीडीपी 35.99 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 34.43 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, भारत का राजस्व घाटा मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 7 महीनों यानी अप्रैल से अक्टूबर के दौरान ही पूरे साल के बजट लक्ष्य को पार कर गया है। इस दौरान भारत सरकार का राजस्व घाटा 7.2 लाख करोड़ रहा है जो लक्ष्य का 102 फीसदी है।
यह भी पढ़ें : झटपट लोन : 10 मिनट में बिना कागजी कार्रवाई के पैसा खाते में
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड



Click it and Unblock the Notifications