नई दिल्ली। लोन के लिए बैंकों और वित्तीय कंपनियों के चक्कर काटने की अब जरूरत नहीं है। देश में लोन देने के लिए स्टार्टअप कंपनियों ने कारोबार शुरू कर दिया है। यह कंपनियां बिना कागजी कार्रवाई के लोन देने का काम कर रही हैं। यह पूरा काम ऑनलाइन होता है और अगर आपकी केवाईसी पूरी है तो आप को 10 मिनट में लोन मिल जाएगा और यह आपके खाते में पैसा आ जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया काफी आसान है। ऐसी कई कंपनियां बाजार में आ गई हैं। आइये जानते हैं कैसे इन कंपनियों से आसानी से लोन मिलता है। इसके अलावा लोन लेने के लिए किन कागजातों की पड़ेगी जरूरत।
मनी व्यू से भी ले सकते है लोन
अगर पर्सनल लोन की जरूरत हो तो मनी व्यू से भी लिया जा सकता है। कंपनी छोटी जरूरत और छोटे समय के लिए आपको लोन देती है। लेकिन अगर जरूरत हो तो लॉन्ग टर्म लोन भी लिया जा सकता है। कंपनी आमतौर पर 10,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के लोन बांटती है। मनी व्यू आमतौर पर 3 महीने से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए लोन देती है। कंपनी का कहना है कि अगर लोग ऐप का इस्तेमाल करें तो उनको 2 घंटे के भीतर 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
कंपनी की वेबसाइट का पता है -
https://moneyview.in/
मनी टेप से लें आसानी से लोन
मनी टेप स्टार्टअप 5 लाख रुपये तक का लोन आसानी से दे देता है। इसके अलावा कंपनी एक शॉपिंग कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी जारी करती है। इनका इस्तेमाल सामान्य क्रेडिट कार्ड जैसे ही होता है। इनकी मदद से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं। मनी टेप के अनुसार कंपनी के ऐप से 4 मिनट के भीतर ग्राहक को लोन की मंजूरी दे दी जाती है। वहीं 1 से 2 दिन के अंदर ग्राहक के खाते में पैसा भेज दिया जाता है।
कंपनी की वेबसाइट का पता है -
https://www.moneytap.com/
Qbera भी दे रही आसानी से लोन
Qbera से भी लोग ऑनलाइन आवदेन करके आसानी से लोन ले सकते हैं। यहां से आमतौर पर लोन 24 घंटे के भीतर मिल जाता है। Qbera के ऐप के माध्यम से 1 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक का लोन आसानी से लिया जा सकता है। कंपनी की लोन देने की पूरी प्रक्रिया बिना कागजी कार्रवाई के पूरी होती है।
कंपनी की वेबसाइट का पता है -
https://www.qbera.com/
लोन टेप से मिलता है आसानी से लोन
लोन टेप भी आसानी से लोन देती है। इस कंपनी का फोकस ज्यादातर युवा हैं। कंपनी ऐप के माध्यम से सैलरी पाने कर्मचारियों और कारोबारी लोगों को भी आसानी से और तुरंत लोन देती है। यहां से लोन लेने पर कई ऑप्शन मिलते हैं। इन आप्शनों में ईएमआई फ्री लोन, पर्सनल लोन, हाउस ओनर लोन जैसे उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी की वेबसाइट का पता है -
https://loantap.in/
अर्ली सैलरी भी देता है आसानी से लोन
अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है, तो चिंता की बात नहीं है। अर्ली सैलरी के मोबाइल फर्स्ट ऐप से भी आप मिनटों में लोन ले सकते हैं। यह एक स्टार्टअप कंपनी है, जो आसानी से लोन देती है। मोबाइल पर इसका ऐप डाउनलोड करके खुद को रजिस्टर कराया जा सकता है। इसके बाद जब भी जरूरत हो आसानी से लोन लिया जा सकता है।
कंपनी की वेबसाइट का पता है -
https://www.earlysalary.com/
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications