नयी दिल्ली। मंगलवार को सरकार की तरफ जारी किये गये आंकड़ों में 2019-20 के दौरान भारत में प्रति व्यक्ति मासिक आय के 6.8 फीसदी बढ़ कर 11,254 रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। 2018-19 में भारतीयों की मासिक प्रति व्यक्ति आय 10,534 रुपये रही थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक राष्ट्रीय आय और जीडीपी 2019-20 के आंकड़ों में बताया गया है कि प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय 2018-19 के दौरान 1,26,406 रुपये की तुलना में 6.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 2019-20 में 1,35,050 रुपये होने का अनुमान है। 2018-19 में प्रति व्यक्ति आय में 10.0 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। इस लिहाज से आपकी भी मासिक इनकम में बढ़ोतरी संभव है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रति व्यक्ति आय किसी देश की समृद्धि का एक क्रूड इंडिकेटर या संकेतक है। मंगलवार को सरकार की तरफ से जारी किये अनुमान में 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ के 5 फीसदी रहने का अंदाजा लगाया गया है।

5 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान
सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी विकास दर 5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। यानी सरकार के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 5 फीसदी विकास दर रह सकती है। सरकार ने यह भी कहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 140.78 लाख करोड़ रुपये के प्रोविजनल अनुमान की तुलना में 2019-20 में रियल जीडीपी 147.79 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रह सकती है। 2018-19 में विकास दर 6.8 फीसदी रही थी। यह जीडीपी के लिए पहले अनुमान हैं। सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करेगी। बजट के बाद दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया जाएगा।
पिछली कुछ तिमाहियों में घटी विकास दर
पिछली कुछ तिमाहियों में विकास दर में गिरावट दर्ज की गयी। भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का खिताब मिला था। पर इसके बाद देश की विकास दर 2019-20 की सितंबर तिमाही में 6 साल के निचले स्तर पर फिसल गयी थी। जुलाई-सितंबर में देश की विकास दर गिर कर 4.5 फीसदी रही थी। विकास दर में इस गिरावट का मुख्य कारण काफी हद तक निवेश में कमी था, जिससे खपत भी प्रभावित हुई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में वित्तीय दबाव और कमजोर रोजगार सृजन भी इसमें शामिल रहा था। पिछले साल देश में बेरोजगारी भी 45 सालों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी।
यह भी पढ़ें - तो भारत के इस शहर में मिलती है सबसे अधिक सैलेरी, जाना चाहेंगे यहाँ
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications