नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घाटे में चल रही एअर इंडिया अगर नहीं बिकी तो तो उसे बंद करना पड़ेगा। राज्यसभा में एक चर्चा का जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि एअर इंडिया के लिए एक ऐसी डील के लिए प्रतिबद्ध है, जो उसके तमाम कर्मचारियों के हितों के अनुकूल हो। उन्होंने कहा कि सरकार बोलियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया के कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और इसके निजीकरण तक कर्मियों की नौकरी नहीं जाएगी।

पूरक प्रश्न के उत्तर में दी जानकारी
राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'अगर एयरलाइंस का निजीकरण नहीं किया गया, तो उसे बंद करना पड़ेगा। विनिवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोलियां मंगाई जाएंगी।' उन्होंने कहा, 'हमने कुछ फैसले लिए हैं। अन्य फैसलों की प्रक्रिया जारी है। बोलियां आमंत्रित के बाद हम देखेंगे कि कितनी बोलियां मिली हैं।' कर्मचारियों के हितों के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम तमाम कर्मचारियों के हितों के अनुकूल डील करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
एअर इंडिया में वेतन का संकट नहीं
एअर इंडिया में आर्थिक संकट को देखते हुए वेतन नहीं मिलने के कारण पायलटों के नौकरी छोड़ने से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि वित्तीय संकट की बात सही है, लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण किसी पायलट द्वारा नौकरी छोड़ने की जानकारी मंत्रालय के संज्ञान में नहीं आई है।
विनिवेश पूरा होने तक पूरा बकाया भुगतान
उन्होंने कहा कि एअर इंडिया जब वित्तीय संकट के दौर में थी, तब कुछ कर्मचारियों का 25 प्रतिशत वेतन भुगतान विलंबित था। उन्होंने कहा कि विनिवेश की प्रक्रिया पूरी होने तक इन कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पेंशन फंड में खुद ऐसे करें नॉमांकन, नहीं तो होगी दिक्कत
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
