नई दिल्ली। सरकार ने नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते सरकार की कमाई दिसंबर माह में ही दोगुनी हो गई है। स्थिति यह है कि दिसंबर में सरकार को इन टोल प्लाजा से रोज 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई होने लगी है। अब देश सभी नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पर 75 फीसदी गेट में फास्टैग वाले वाहनों को ही गुजरने की इजाजत है। अगर इसमें नॉन फास्टैग वाले वाहन गुजरने की कोशिश करेंगे तो उनसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। यही कारण है कि देश की लाखों गाड़ियों में यह फास्टैग लगाया जा चुका है।

ये हैं दिसंबर में फास्टैग से टोल कलेक्शन के आंकड़े
दिसंबर 2019 में देश के नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा में फास्टैग से करीब 64 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए हैं। इनमें 1256 करोड़ रुपये की आमदनी सरकार को हुई है। यह रोज के हिसाब से 40 करोड़ रुपसे से ज्यादा की है। टोल प्लाजा पर फास्टैग से नवंबर 2019 में 34 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे। नवंबर में इन ट्रांजेक्शन से करीब 774 करोड़ रुपये की आमदनी सरकार को हुई थी। यह आंकड़े नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की तरफ से जारी किए गए हैं। अक्टूबर 2019 में फास्टैग से 31 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसमें सरकार को 703 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।
अभी तक बिक चुके हैं 1.15 करोड़ फास्टैग
सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते तक देश में करीब 1.15 करोड़ फास्टैग स्टीकर बिक चुके हैं। उम्मीद है कि बाकी वाहनों पर यह जल्द ही लग जाएंगे। दूसरी तरफ सरकार ने 15 जनवरी 2020 से तय किया है कि देश के सभी नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर सिर्फ एक लेन को ही नॉन फास्टैग वाहनों के लिए छोड़ा जाएगा। ऐसे में अगर जिनके वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है, उनको लम्बी लाइन में लगना पड़ेगा। सरकार को उम्मीद है फास्टैग से टोल प्लाजा पर होने वाली चोरी रुकेगी, जिससे सरकार की आमदनी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : साल जाते-जाते करोड़पति बना गया ये निवेश, अभी भी है मौका
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
