नयी दिल्ली। सरकार की तरफ से घाटे में चल रही एयर इंडिया को लेकर बड़ा बयान आया है। उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि इस बार एयर इंडिया बेचने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके मुताबिक संभावित खरीदार एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिससे आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि एयर इंडिया आने वाले वर्षों तक एक ब्रांड के रूप में उड़ान भरती रहे। पुरी ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को भी आश्वासन दिया कि उनकी आवश्यकताओं को एयरलाइन में सबसे आगे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के खरीदार के साथ जो भी व्यवस्था हो कर्मचारियों के हितों को आगे रखा जायेगा। एयर इंडिया की हिस्सेदारी बिक्री के लिए कुछ हफ्ते पहले जारी किए गए प्रारंभिक सूचना ज्ञापन में सरकार ने कहा था कि ब्रांड का नाम भविष्य के मालिक को जस-का-तस रखना होगा। सरकार पहले भी एयर इंडिया का असफल प्रयास कर चुकी है। इस बार सरकार इसे बेचने को लेकर आश्वस्त लग रही है।

टाटा के एयर इंडिया के खरीदने की खबर
कुछ समय पहले खबर आयी थी कि टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिल कर सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया को खरीद सकता है। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये दोनों कंपनियां एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली दाखिल करने के काफी करीब हैं। बता दें कि एयर इंडिया की शुरुआत टाटा ग्रुप ने ही की थी। 15 अक्टूबर 1932 को टाटा ने ही एयर इंडिया को शुरू किया था। एयर इंडिया की शुरुआत टाटा ग्रुप ने टाटा एयरलाइंस के नाम से की गयी थी। इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने टाटा संस से टाटा एयरलाइंस की अधिकतम हिस्सेदारी खरीद कर इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया था।
एयर इंडिया की फाइनेंशियल हालत बदतर
एयर इंडिया की वित्तीय हालत बेहद खस्ता है। पिछले 10 सालों में कंपनी को 69,575.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने दिसंबर में संसद में खुद इस बात की जिम्मेदारी दी थी। 2017-18 में एयर इंडिया को 5438.18 करोड़ रुपये और 2018-19 में 8556.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इतना ही नहीं एयर इंडिया पर 60,000 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा था कि अगर जून 2020 तक कोई निवेशक एयर इंडिया को न खरीदे तो इसका हश्र जेट एयरवेज जैसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें - एक बार फिर टाटा की हो जायेगी एयर इंडिया, 88 साल बाद पलटेगा इतिहास
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
