कोरोना के संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। इस वायरस के संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: कोरोना के संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। इस वायरस के संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत लॉकडाउन से प्रभावित गरीब तबके के लोगों की मदद करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रति माह 6 किलोग्राम अतिरिक्त राशन मुफ्त में भी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 5 किलो गेहूं या चावल प्रति गरीब व्यक्ति को सब्सिडी पर मुहैया कराया जाता था, अब 5 किलो राशन अतिरिक्त मिलेगा यानी देश के 80 करोड़ गरीबों को जून के महीने तक 10 किलो सरकारी राशन मिलेगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद दी जाएगी।

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि जिन भी महिलाओं का प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट के तहत बैंक खाता है। ऐसी करीब 20.5 करोड़ महिलाओं को अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद की जाएगी। ये राशि हर महीने सीधे इन महिलाओं के बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देश के 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त में सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि उज्जवला योजना के तहत 8.5 करोड़ महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन खोले गए थे, अब इन्हें ही अगले तीन महीने तक फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे।
- कोरोना वायरस को लेकर किए गए ऐलान में देश के सभी लोगों के लिए अनाज की व्यवस्था भी की गई है। प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेंगे। इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा। इसके अलावा 1 किलो दाल का प्रावधान किया गया है, ये सभी मुफ्त मिलेगा।
- इसके साथ वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत 7 करोड़ परिवारों को फायदा मिलता है, दीन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका योजना के तहत इन्हें जमानत फ्री लोन दोगुना बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।
3 महीने तक मुफ्त मिलेगा LPG रसोई गैस सिलेंडर, सरकार का ऐलान ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
