कोरोना वायरस के संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए देश को 14 अप्रैल के लिए लॉकडाउन किया गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए देश को 14 अप्रैल के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सरकार ने आम लोगों को लॉकडाउन की वजह से आ रही मुश्किलों से निपटने के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। बता दें कि इकॉनमी को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की। मजदूरों, गरीबों, विधावाओं के खाने के साथ- साथ उनके काते में पैसे रहे इसके लिए भी इंतजाम किए सरकार ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को तीन महीने मुफ्त सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की है। गैस सिलेंडर : Paytm से कराएं बुक, नई सर्विस लांच ये भी पढ़ें
3 महीने तक मुफ्त मिलेगा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर
बता दें कि इससे 8 करोड़ महिलाओं का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को तीन महीने तक फ्री सिलिंडर मिलेगा। इससे देश के 40 करोड़ रुपये परिवारों को फायदा पहुंचेगा। आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्राहकों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है। हालांकि इस योजना में बदलाव का लाभ 1 अगस्त 2019 से जुड़ने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा। तेल कंपनियों ने जुलाई 2020 तक ईएमआई रिकवरी प्लान टालने का फैसला किया है।
जान लें योजना के बारे में
उज्ज्वला योजना के तहत ग्राहक को एक स्टोव और एक एलपीजी सिलेंडर देती है। इसकी कुल कीमत 3,200 रुपये है। इसमें 1,600 रुपये की सब्सिडी सरकार देती है। वहीं बाकी 1,600 रुपये तेल कंपनियां ग्राहकों को लोन के रूप में देती है। बता दें कि ग्राहकों को इसका भुगतान ईएमआई के रूप में करना होता है। 14.2 किलो का सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को पहले 6 रिफिल पर कोई ईएमआई नहीं देना होगा। सातवें रिफिल से ईएमआई की शुरुआत हो जाएगी। उसी तरह, अगर आप 5 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर खरीदते हैं तो शुरुआती 17 रिफिल पर ईएमआई नहीं देना होगा। आपको सब्सिडी की पूरी रकम मिलेगी।
जानिए कैसे करें आवेदन?
पीएमयूवाई के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए बीपीएल परिवार की कोई महिला आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको केवाईसी फार्म भर कर नजदीकी एलपीजी केंद्र में जमा करना होगा। पीएमयूवाई में आवेदन के लिए 2 पेज का फॉर्म, जरूरी दस्तावेज, नाम, पता, जन धन बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर आदि की जरूरत पड़ती है। आवेदन करते समय आपको यह भी बताना होगा कि आप 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर लेना चाहते हैं या 5 किलोग्राम का। पीएमयूवाई का आवेदन पत्र आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दें कि आप नजदीकी एलपीजी केंद्र से भी आवेदन फॉर्म ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications