नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी भरने की प्रक्रिया को सरल और आसान बनाने पर सुझाव मांगे हैं। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके कहा है कि आज 7 दिसंबर है, सभी जीएसटी ऑफिस टैक्स भरने प्रक्रिया को सरल / आसान बनाने पर सुझाव लेने के लिए तैयार होंगे। सुझाव देने के इच्छुक लोग करीबी जीएसटी कार्यालय में सपंर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय जीएसटी और राज्य जीएसटी अधिकारियों ने 1 अप्रैल 2020 से पेश किए जाने वाले नए जीएसटी रिटर्न के लिए ऑन-द-स्पॉट प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुझाव मांगे हैं। अधिकारियों का ध्यान नए रिटर्न के अनुपालन और अपलोडिंग में आसानी पर होगा ताकि रिटर्न के कानूनी रूप से जरूरी होने पर व्यापारियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। तो अगर आपको भी जीएसटी भरने में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो तुरंत जीएसटी ऑफिस जायें और अपना सुझाव दें।

जीएसटी ऑफिस में है फीडबैक दिवस
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स देश भर के सारे जीएसटी दफ्तरों में फीडबैक दिवस मना रहा है, जहाँ अधिकारी आपसे मिलेंगे और आपके सुझाव लेंगे। फीडबैक सत्र होंगे, जिनमें वाणिज्य और उद्योग के सभी प्रमुख मौजूद रहेंगे। जीएसटी सिस्टम लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब करदाताओं से इतने बड़े पैमाने पर सलाह ली जा रही है। 16 नवंबर को निर्मला सीतारमण ने विभिन्न जीएसटी रिटर्न खास कर नए रिटर्न के लिए फर्स्ट हैंड प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए कुछ जीएसटी करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स प्रेक्टीशनर्स को आमंत्रित किया था। अब टैक्स अधिकारी नए रिटर्न को परखने के लिए करदाताओं की सहायता करेंगे।
बढ़ सकती हैं जीएसटी दरें
इस बीच आपको बता दें कि सरकार जीएसटी टैक्स रेट बढ़ाने की तैयारी में है। 18 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है, जिसमें टैक्स रेट, सेस रेट की समीक्षा और छूट वाली वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार किया जायेगा। सरकार का उद्देश्य अपनी आमदनी में 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा करना है, जिसके लिए टैक्स रेट बढ़ाये जा सकते हैं। अर्थव्यवस्था में मौजूदा सुस्ती और निवेश में कमी के चलते सरकार जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने पर काफी जोर दे रही है। सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 19 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया था।
यह भी पढ़ें - GST RATE : 1 लाख करोड़ की अतिरिक्त कमाई के लिए बढ़ेंगी जीएसटी दरें, महंगी होंगी जरूरत की चीजें
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications