कोरोना से लड़ने में भारत सरकार व राज्य सरकार तरह-तरह के राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बड़ी आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
नई दिल्ली: कोरोना से लड़ने में भारत सरकार व राज्य सरकार तरह-तरह के राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बड़ी आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस संकट से निपटने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 1.7 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की। यह राशि जरूरतमंदों की सहायता के लिये दी जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी श्रेणी के लोगों की सहायता को ध्यान में रखकर यह राहत पैकेज दिया जा रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये जुटे डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिये 50 लाख रुपये के बीमा कवर की घोषणा भी की है। इस जीवन बीमा कवर में स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, आशा वर्कर्स और इस लड़ाई में शामिल बाकी सरकारी कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

करीब 20 लाख मेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स को फायदा
मालूम हो कि यह बीमा योजना अगले तीन महीने के लिए लागू किया गया है और इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कोरोना पर जल्द ही काबू पाने की बात कही है। इस घोषणा के बाद करीब 20 लाख मेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स को फायदा मिलेगा। दरअसल, अपनी जान जोखिम में डालकर देश के मेडिकल, पैरा-मेडिकल, सफाई कर्मी समेत आशा कर्मियां दिन-रात काम कर रही हैं। इन कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च को एक मुहिम भी चलाई थी। जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों ने 5 बजे 5 मिनट तक ताली और थाली बजाकर कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया था। सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए देश के सभी कोरोना वॉरियर्स को मेडिकल इंश्योरेंस कवर का तोहफा दिया है। अगर उनके साथ कोई भी घटना होती है तो उनके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
अन्य मुख्य बातें
- वहीं दूसरी ओर बता दें कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल या गेहूं तीन महीने तक अलग से देने का भी ऐला किया है। यह सहायता पहले से मिल रहे 5 किलो अनाज और प्रति घर 1 किलो मिलने वाले दाल के अतिरिक्त होगी।
- इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है जिसके तहत महिला जनधन योजना के तहत तीन महीनों तक 500 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत उनके खातों में पहुंचेंगे।
- पीएम-किसान के तहत किसानों को जो 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं, उसकी पहली अतिरिक्त किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में उनके खातों में दी जाएंगी।
- मनरेगा की मजदूरी भी बढ़ाने का ऐलान किया गया है। विधवा, गरीब विधवा, गरीब, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को 1,000 रुपये तो किस्तों में दी जाएगी।
- सरकार का दावा है कि इन राहतों से करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा। साथ ही पीएम-किसान की राशि खातों में पहुंचने से 8 करोड़ किसानों को राहत मिलेगी।
- जानकारी दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ इस पैकेज की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।
गैस सिलेंडर : Paytm से कराएं बुक, नई सर्विस लांच ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
