Google Pay Sachet Loan: Google India ने हाल ही में छोटे दुकानदारों के लिए पैकेट लोन यानी स्मॉल लोन के लिए सुविधा शुरु कर दी है। इसकी मदद से अब छोटे मर्चेंट Google Pay से 15,000 रुपये जितना छोटा लोन भी ले सकते हैं इतना ही वो 11 रुपये की छोटी किस्त से भी रीपेमेंट कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको फटाफट जानकारी देते हैं।

क्या होता है Sachet Loan?
Sachet Loan एक तरह का नैनो-क्रेडिट होता है जिसे स्मॉल लोन भी कह सकते हैं। इसका टाइम पीरियड काफी कम समय का होता है। ये लोन 10,000 रुपये से भी शुरू होते हैं और इनका टेन्योर 7 महीने से 12 महीने तक का हो सकता है। इसमें आपको सैशे लोन लेने के लिए या तो कोई लोन ऐप डाउनलोड करना पड़ सकता है। आप ऑनलाइन ऐप्लीकेशन डाल सकते हैं, और वेरिफिकेशन प्रोसेस में भी बहुत ज्यादा ताम-झाम की जरूरत नहीं होती है।
इस तरह से ले पाएंगे पैकेट लोन
गूगल पे ने खुद Sachet Loan को जारी करके ये जानकारी दी है कि उन्होंने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल इंडिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि 'व्यापारियों के साथ हमारे अनुभव ने हमें ये सिखाया है कि उन्हें अकसर छोटे लोन की और ज्यादा आसान रीपेमेंट विकल्पों की जरूरत रहती है और उनकी इस जरूरत को पूरा करने के लिए DM Finance के साथ मिलकर Google Pay पर ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा देंगे, जहां उन्हें मिलेगा 15,000 रुपये जितना छोटा लोन, और वो इसके 111 रुपये जितनी छोटी किस्त से भी पेमेंट शुरू कर सकेंगे।'
ऐसे मिलेगा आपको Sachet Loan
इस सुविधा के लिए, Google पे ने चार बैंकों के साथ साझेदारी की इनमें फेडरल, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल है। यह लोन सेवा हाल ही में Google Pay द्वारा केवल टियर 2 शहरों में शुरू की गई थी। आइए आपको बताते हैं कि आप Google Pay पर Sachet Loan के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले Google Pay for Business ऐप खोलें या डाउनलोड करें।
- इसके बाद लोन सेक्शन में जाकर ऑफर्स टैब पर क्लिक करें।
- लोन राशि भरकर करके आगे स्टेप पर बढ़े। इसके बाद, आपको लैंडिंग पार्टनर की साइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब आप केवाईसी सहित कुछ आसान चरणों को पूरा करने के बाद लोन प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications