G-Pay Loan 2024 Apply Process: गूगल इंडिया ने गूगल पे पर एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर सीधे ऐप की मदद से 1 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन आराम से मिल सकता है। यह तरीका यूजर को बैंक ब्रांच में जाए बिना जल्दी से जल्दी लोन प्राप्त करने का एक आसान प्रोसेस है।

गूगल पे के यूजर 2024 तक 1 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सर्विस नियमित गूगल पे यूजर के लिए बनाई गई है जिन्हें तुरंत पैसे की जरूरत होती है। लोन आवेदन यूजर के अनुकूल है, इसके लिए कई सारे डॉक्यूमेंट्स की या फिर बैंक जाने की जरूरत नहीं होती। यूजर सीधे ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जी-पे लोन 2024 के लिए आपको इन क्राइटेरिया को करना होगा पूरा
Google Pay पर्सनल लोन के लिए योग्य होने के लिए, आवेदकों को Google Pay मोबाइल ऐप का एक्टिव यूजर होना चाहिए, खासकर कॉमर्शियल लेनदेन के लिएये जरूरी है। उनका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए और किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्थान से कोई मौजूदा लोन या कॉन्ट्रैक्ट नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आय का एक स्थिर स्रोत भी होना जरूरी है।
जी-पे लोन आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
इसका लोमन आवेदन प्रोसेस बहुत आसान है और इसके लिए बेहद कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। आवेदकों को अपने आधार कार्ड की जानकारी, पैन कार्ड की जानकारी, IFSC कोड के साथ बैंक अकाउंट की जानकारी और अपने Google Pay खाते के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
इस तरह काम करता है जी-पे लोन
Google Pay यूजर अपने लेन-देन हस्ट्री और क्रेडिट स्कोर के आधार पर सीधे ऐप में लोन ऑफर प्राप्त करते हैं। ऑफर पाने पर, यूजर इसे स्वीकार कर सकते हैं और बिना डॉक्यूमेंट को जमा किए तुरंत आवेदन कर सकते हैं। IDFC फर्स्ट बैंक और फेडरल बैंक जैसे भागीदार बैंक धनराशि प्रदान करते हैं। इस लोन का समय से पहले पेमेंट Google Pay ऐप के माध्यम से मैनेज किए जाते हैं।
2024 में Google Pay पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
Google Pay के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले Google Pay ऐप खोलें और लॉग इन करें।
- फिर Business या भुगतान टैब के अंदर लोन पार्ट पर जाएं।
- यदि एलिजिबल हैं, तो आपके लेन-देन हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन पा सकते हैं।
- राशि, ब्याज दर और पुनर्भुगतान शर्तों के साथ लोन ऑफर डिटेल देखें।
- यदि आप इस लोन ऑफर को स्वीकार करते हैं, तो आधार और पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड जैसे आवश्यक जानकारी भर दें।
- अपनी Repayment Capacity के अनुसार ईएमआई ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
- फिर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा; अपना आवेदन वेरिफाई करने के लिए इस ओटीपी को भरें।
जीएसटी और प्रोसेसिंग फीस जैसे लागू चार्ज काटने के बाद लोन राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
Google Pay खुद लोन नहीं देता है, लेकिन पार्टनर बैंकों के साथ मिलकर इसकी सुविधा देता है। इस लोन का लाभ उठाने के लिए नया बैंक खाता खोलने की जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
