नयी दिल्ली। भारत में अगले साल कर्मचारियों की सैलेरी में 9.2 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह अनुमान अमेरिका स्थित मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फेरी ने अपनी ग्लोबल सैलेरी फॉरकास्ट रिपोर्ट में पेश किया है। बता दें कि 2020 में सैलेरी में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी एशिया में सबसे अधिक होगी। हालाँकि कॉर्न फेरी ने दो झटका देने वाले फैक्ट भी सामने रखे हैं। पहला कि 2020 में सैलेरी में 9.2% की वृद्धि पिछले साल के 10 फीसदी से कम होगी। वहीं महंगाई सैलेरी में वृद्धि बाधा डालेगी। बढ़ती महंगाई के चलते आपका वास्तविक वेतन 5 फीसदी ही बढ़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत एशिया में सैलेरी ग्रोथ के मामले में प्रमुख देश बन कर उभरा है। इस रिपोर्ट पर कॉर्न फेरी की भारतीय यूनिट के चेयरमैन और रीजनल मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत सिंह ने कहा है कि पूरी दुनिया में वास्तविक वेतन वृद्धि को झटका लगने के बावजूद इस मामले में भारत ने शानदार वृद्धि हासिल की है। मौजूदा आर्थिक परिदृश्य और सरकार के सुधारों के लिए उठाये गये कदमों से भारत में सभी क्षेत्रों में बेहतर वृद्धि की उम्मीद है, जो सैलेरी में अच्छी बढ़ोतरी को दर्शाता है।

पूरी दुनिया में कितनी बढ़ेगी सैलेरी
कॉर्न फेरी के अनुमान के मुताबिक अगले साल पूरी दुनिया में कर्मियों की सैलेरी में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। मगर लगभग 2.8 फीसदी की वैश्विक मुद्रास्फीति दर या महंगाई के अनुमान के साथ वास्तविक वेतन वेतन वृद्धि 2.1 फीसदी रहेगी। 2020 में एशिया में सबसे अधिक वेतन वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। एशिया में सैलेरी ग्रोथ 5.3% रह सकती है। हालाँकि 2.2 फीसदी की मुद्रास्फीति दर के साथ एशिया में लोगों की वास्तवित वेतन वृद्धि दर 3.1 फीसदी रहने की उम्मीद है।
एशिया में कहाँ कितनी बढ़ेगी सैलेरी
एशिया में अलग-अलग देशों की बात करें तो 2020 में इंडोनेशिया में 8.1 फीसदी, मलेशिया में 5 फीसदी, चीन में 6 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 4.1 फीसदी, जापान में 2 फीसदी और ताइवान में 3.9 फीसदी सैलेरी बढ़ सकती है। यह अनुमान कोर्न फेरी के Pay Database के आधार पर तैयार किये हैं, जिसमें 130 से अधिक देशों के 25,000 संगठनों में 2 करोड़ से अधिक नौकरी करने वालों का डेटा शामिल है।
यह भी पढ़ें - वोडाफोन के प्लान हुए महंगे, जानिये किस प्लान पर कितने बढ़े रेट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications