नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया के प्रीपैड प्लान 3 दिसंबर से करीब 42% तक महंगे होने जा रहे हैं। वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपैड प्लान पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान रविवार 1 दिसंबर को किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल वोडाफोन के अलावा भारती एयरटेल और फिर रिलायंस जियो ने भी अपने मोबाइल चार्ज बढ़ाने को लेकर अनाउंसमेंट कर दी थी। जहाँ वोडाफोन और एयरटेल ने अपने प्लान करीब 42% महंगे किये हैं, वहीं रियालंस जियो ने अपने प्लानों के दाम करीब 40% तक बढ़ाये हैं। मगर वोडाफोन आइडिया के प्लान में एक चीज बहुत अधिक ध्यान देने वाली है कि कंपनी ने अपनी असीमित कॉलिंग सुविधा में दूसरे नेटवर्कों पर मुफ्त कॉल की एक सीमा तय की है। वोडाफोन से अन्य नेटवर्कों पर तय सीमा से अधिक कॉल करने पर आपसे 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज वसूला जायेगा। यानी वोडा से वोडा के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा होगी। मगर दूसरे नेटवर्क के लिए मुफ्त कॉलिंग सीमित होगी। आइये जानते हैं वोडाफोन के नये प्लांस के बारे में।
सबसे कम दाम वाले वोडाफोन के प्लान
वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान 49 रुपये का होगा, जिसमें आपको 2.5 पैसा प्रति सेकंड के टैरिफ के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं वोडाफोन के 79 रुपये वाले प्लान में 1 पैसा प्रति सेकंड के टैरिफ के साथ 64 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी डेटा मिलेगा। इन दोनों प्लानों की वैलिडिटी 28 दिन है। अब बात करते हैं वोडाफोन के सबसे सस्ते असीमित (मगर अन्य नेटवर्कों के लिए सीमित मुफ्त कॉल) कॉलिंग प्लान की। वोडाफोन का 149 रुपये वाले में असीमित कॉल हैं, मगर अन्य नेटवर्क के लिए आपको केवल 1000 मिनट मिलेंगे। वोडाफोन के अलावा दूसरे नेटवर्कों पर इससे अधिक कॉल करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क दोना होगा। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।
199 वाला प्लान अब 249 में
वोडाफोन का 199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये में मिलेगा। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे, जबकि अन्य नेटवर्कों के लिए 1000 मिनट, इससे अधिक पर 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क, के साथ असीमित कॉलिंग मिलेगी। वहीं 28 दिन वैलिडिटी वाले 299 रुपये के प्लान में रोज 2 जीबी और 399 रुपये के प्लान में 3 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे, जबकि दूसरों नेटवर्कों के लिए 1000 मिनट ही मुफ्त होंगे। पहले 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की थी। वहीं वोडाफोन के नये 379 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी और इसमें अन्य नेटवर्कों के लिए 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। साथ ही कुल 1000 एसएमएस और 6 जीबी डेटा मिलेगा। इसका 599 रुपये वाला प्लान भी 3000 मिनट अन्य नेटवर्कों के लिए देगा, जबकि इसमें रोज 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। पहले यह प्लान समना डेटा और वैलिडिटी के साथ 458 रुपये में उपलब्ध था।
699 में मिलेगा 511 वाला प्लान
वोडाफोन का 511 रुपये वाला प्लान अब 699 रुपये में मिलेगा, जबकि इसमें अब अन्य नेटवर्कों के लिए मुफ्त अससीमित कॉल के बजाय सिर्फ 3000 मिनट ही मिलेंगे। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। 365 दिन वाले प्लान में वोडाफोन 1499 रुपये में दूसरे नेटवर्कों के लिए 12000 मिनट, 24 जीबी डेटा और 3600 एसएमएस देगी। यह प्लान पहले 999 रुपये का था, मगर तब इसमें 12 जीबी डेटा मिलता था। वहीं इसके 2399 रुपये के सबसे महंगे प्लान में अन्य नेटवर्क के लिए 12000 मिनट, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। ध्यान रखें कि अन्य नेटवर्क पर सीमित मिनट के ऊपर आपको 6 पैसे प्रति मिनट देना होगा, जबकि वोडा-टू-वोडा पर असीमित कॉल उपलब्ध होगी।
वोडाफोन के फर्स्ट टाइम रिचार्ज प्लान
वोडाफोन ने कई फर्स्ट टाइम रिचार्ज प्लान पेश किये हैं। इनमें वोडाफोन के 28 दिन की वैलिडिटी वाले 97 रुपये के प्लान में 1 पैसा प्रति सैकंड के टैरिफ के साथ 45 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं 28 दिन की ही वैलिडिटी वाले 197 रुपये के प्लान में असीमित कॉलिंग (मगर दूसरे नेटवर्को के लिए 1000 मिनट), 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। 28 दिन की वैलिडिटी वाले एक और 297 रुपये वाले प्लान में दूसरे नेटवर्कों के लिए 1000 मिनट के साथ असीमित कॉलिंग के अलावा रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। वोडाफोन के 84 दिन की वैलिडिटी वाले 647 रुपये वाले प्लान में अन्य नेटवर्कों के लिए 3000 मिनट के साथ असीमित कॉलिंग के अलावा रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - एयरटेल ने महंगे किए प्लान, जानिए कितना बढ़ाया रेट
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications