नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत के लिए अच्छी खबर आयी है। फरवरी में देश के निर्यात बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। आर्थिक सुस्ती के बीच फरवरी में देश के व्यापारी निर्यात में 2.91 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय ने देश के कारोबार से संबंधित आंकड़े जारी किये हैं। निर्यात में बढ़ोतरी देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर है। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2019 में देश का निर्यात 26.87 अरब डॉलर का रहा था, जो फरवरी 2020 में बढ़ कर 27.65 अरब डॉलर का रहा। इस साल जनवरी के मुकाबले भी देश के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। जनवरी में भारत का व्यापारिक निर्यात 25.97 अरब डॉलर का रहा था।

आयात में भी हुआ इजाफा
निर्यात के साथ ही फरवरी में देश के आयात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान देश के आयात में 2.48 फीसद की बढ़ोतरी हुई। फरवरी 2019 में देश का आयात 36.59 अरब डॉलर का रहा था, जो फरवरी 2020 में बढ़ कर 37.50 अरब डॉलर का रहा। आयात में बढ़ोतरी से देश का व्यापार घाटा 9.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले फरवरी 2019 में यह 9.72 अरब डॉलर था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि फरवरी 2020 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण का निर्यात 21.23 अरब डॉलर का रहा, जो फरवरी 2019 20 अरब डॉलर का रहा था। यानी इसमें 6.16 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
तेल के आयात में हुई बढ़ोतरी
आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2020 में तेल आयात 10.76 अरब डॉलर का रहा, जो फरवरी 2019 9.41 अरब डॉलर का रहा था। तेल के आयात में 14.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फरवरी 2020 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 24.38 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 24.59 अरब डॉलर रहा था। इसमें 0.87 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
यह भी पढ़ें - सरकार ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जानिये कितने बढ़ेंगे दाम
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
