नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल से जुड़ी एक बड़ी खबर आयी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर प्रति लीटर 3-3 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे सरकार का उद्देश्य राजकोषीय घाटे की भरपाई करना है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा कर सरकार राजकोषीय घाटे को पाटने का प्रयास करेगी। बता दें कि सऊदी अरब और रूस के बीच शुरू प्राइस वॉर और कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम भी घट रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसी मौके का फायदा उठाने के लिए इन दोनों ईंधन उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में एक्साइज ड्यूटी के अलावा वैट और डीलर कमीशन शामिल होती है।

सरकार का दावा "नहीं बढ़ेंगे कीमतें"
सरकार की तरफ से जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क 2 रुपये बढ़ा कर 8 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर यह शुल्क 2 रुपये बढ़ कर 4 रुपये प्रति लीटर होगा। इसके साथ-साथ पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले रोड सेस में भी 1-1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर इसे 10 रुपये कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। दरअसल उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ जाती हैं। मगर अंतरराष्ट्रीय रेट में गिरावट के कारण ये बढ़ोतरी एडजस्ट हो जाएगी और कीमतों में वृद्धि नहीं होगी।
लगातार घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
इस बीच शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दसवें दिन गिरावट दर्ज की गयी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर घटे हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसों की कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 69.87 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 72.57 रुपये प्रति लीटर दर्ज किये गए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
