नयी दिल्ली। यस बैंक पर लगी पाबंदियों का खामियाजा उठा रहे इसके ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आयी है। यस बैंक की सभी सेवाएं दो दिन बाद 18 मार्च शाम 6 बजे से शुरू हो जायेंगी। इसका मतलब है कि यस बैंक के ग्राहक 19 मार्च से सभी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यस बैंक ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम 6 बजे से पूर्ण बैंकिंग सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे। आप मार्च 19 2020 से यस बैंक की 1,132 शाखाओं में से किसी में भी बैंकिंग समय के दौरान जाकर की सभी सर्विस ले सकेंगे। इसके साथ ही बैंक की सभी डिजिटल सेवाओं और प्लेटफार्मों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैसा है शेयर का हाल
आज यस बैंक के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यस बैंक के वापस पटरी पर लौटने के संकेतों से इसके शेयर को काफी सहारा मिल रहा है। आज भी बैंक का शेयर 45 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है। 25.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23.15 रुपये पर खुलने के बाद यस बैंक का शेयर कारोबार के दौरान 40.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा और अंत में 11.55 रुपये या 45.21 फीसदी की तेजी के साथ 37.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यस बैंक के शेयर ने इतना दम तब दिखाया है, जबकि सेंसेक्स 2700 अंकों से ज्यादा गिर कर बंद हुआ है।
हुआ है तगड़ा घाटा
यस बैंक को 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जोरदार घाटा हुआ है। बैंक को दिसंबर 2019 में समाप्त हुई तिमाही में 18,564 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ है। वहीं 2018 की इसी अवधि में इसे 1,000 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इससे पहले 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही यस बैंक को 629 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यह भी पढ़ें - इस राज्य को नहीं रहा निजी बैंकों पर भरोसा, निकाला पैसा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
