दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोनावायरस से इन दिनों दुनियाभर में दहशत का माहौल है।
नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोनावायरस से इन दिनों दुनियाभर में दहशत का माहौल है। कोरोना ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में कहा कि 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुकिंग कराने वाले सभी यात्री अपनी यात्रा की नयी तारीख मुफ्त में फिर से निर्धारित कर सकते हैं। एअर इंडिया की किफायती इकाई एअर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस 13 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थानों तक सेवाएं देती है जिनमें से ज्यादातर खाड़ी देश हैं। अब मुफ्त में मिलेगा रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट, बस पूरा करना होगा ये काम ये भी पढ़ें

बता दें कि एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के चलते अनिश्चित यात्रा स्थिति को देखते हुए 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुक कराई गई टिकटों के लिए उड़ान के प्रस्थान से तीन दिन पहले तक यात्रियों को मुफ्त में तारीख बदलने की अनुमति दी जाएगी। वहीं टिकट रद्द कराने में लगने वाला शुल्क पहले की ही लागू होगा। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। एयरलाइन हर हफ्ते दुबई और बहरीन समेत खाड़ी देशों के 12 स्थानों और सिंगापुर तक 660 उड़ानों का परिचालन करता है।
दोहा की उड़ानें रद्द हो सकती है
मालूम हो कि एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद एयरलाइन ने सिंगापुर तक अपनी उड़ानों की संख्या घटा दी है और कुवैत तक की सेवाओं पर रोक लगा दी है।अधिकारी ने यह भी बताया कि दोहा तक की उड़ानों को भी रद्द किया जा सकता है क्योंकि खाड़ी देश ने कोरोना वायरस के डर से भारत और 13 अन्य देशों से लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले अन्य देशों में सऊदी अरब भी शामिल है। उमरा वीजा और पर्यटन वीजा धारक यात्रियों के सऊदी अरब आने पर रोक लगा दी गई है।रविवार को गो एयर ने कहा था कि वह 30 अप्रैल तक के लिए बुक टिकटों की तारीख बदले जाने या रद्द कराने पर कोई शुल्क नहीं लेगा बशर्ते उड़ान के प्रस्थान से 14 दिन पहले ऐसा कर लिया जाए। वहीं शनिवार को इंडिगो ने भी 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुक टिकटों में बदलाव को लेकर वसूला गया शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
