नयी दिल्ली। बीते दिसंबर में एक बार फिर से जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये का ऊपर रहा। यह लगातार दूसरे महीना रहा, जिसमें सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। दिसंबर 2019 में जीएसटी कलेक्शन 1,03,184 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि नवंबर में यह 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से जीएसटी सिस्टम लागू हुआ तब से दिसंबर में ऐसा नौवीं बार हुआ है जब किसी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा हो। दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 97,276 करोड़ रुपये रहा था। यानी साल दर साल आधार पर दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन में 6.07 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर में कुल 1,03,184 करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन में से 19,962 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी यानी सीजीएसटी, 26,792 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी यानी एसजीएसटी और 48,099 करोड़ रुपये एकीकृत जीएसटी यानी आईडीएसटी की मद में आये। आईजीएसटी में आयात पर आये 21,295 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। दिसंबर में 8,331 करोड़ रुपये का सेस भी आया।
अगस्त-अक्टूबर के दौरान 1 लाख करोड़ से कम
नवंबर से पहले अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन लगातार तीन महीने 1 लाख करोड़ रुपये से कम रहा था। सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 91,216 करोड़ रुपये रहा था, जो फरवरी 2018 के किसी भी महीने में सबसे कम रहा था। यह जीएसटी कलेक्शन का 19 महीनों का सबसे निचला स्तर था। इसके बाद सरकार ने टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाये थे, जिससे नवंबर में जीएसटी कलेक्शन एक बार फिर 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर आ सका। नवंबर में 1,03,492 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन अब तक का तीसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन रहा था।
अप्रैल 2019 में सर्वाधिक कलेक्शन
अप्रैल 2019 मे जीएसटी का अब तक का सर्वाधिक कलेक्शन रहा था। पिछले साल अप्रैल में 1.13 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन रहा था, जबकि मार्च 2019 में यह 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2019 का 1,03,184 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन किसी एक महीने में चौथा सर्वाधिक कलेक्शन है। वैसे आर्थिक सुस्ती के चलते सरकार के लिए जीएसटी कलेक्शन में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी एक राहत की खबर है। यह सरकार के लिए इसलिए भी अच्छी खबर क्योंकि सरकार पर राजस्व का दबाव है, जिसके लिए सरकार पीएसयू कंपनियों में विनिवेश कर रही है।
आइये जानते हैं कि महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन कितना रहा
2019-20 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,13,865 रुपये
-मई में 1,00,289 रुपये
-जून में 99,939 रुपये
-जुलाई में 1,02,000 रुपये
-अगस्त में 98,203 रुपये
-सितंबर में 91,916 रुपये
-अक्टूबर में 95,380 रुपये
-नवंबर में 1,03,491 रुपये
-दिसंबर में 1,03,184 करोड़ रुपये
2018-19 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,03,458 रुपये
-मई में 94,016 रुपये
-जून में 95,610 रुपये
-जुलाई में 96,500 रुपये
-अगस्त में 93,960 रुपये
-सितंबर में 94,442 रुपये
-अक्टूबर में 1,00,710 रुपये
-नवंबर में 97,637 रुपये
-दिसंबर में 94,700 रुपये
-जनवरी में 1,02,000 रुपये
-फरवरी में 97,247 रुपये
-मार्च में 1,06,577 रुपये
वर्ष 2017-18 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-जुलाई में 94,063 करोड़ रुपये
-अगस्त में 90,669 करोड़ रुपये
-सितंबर में 93,141 करोड़ रुपये
-अक्टूबर में 83,346 करोड़ रुपये
-नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये
-दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपये
-जनवरी में 86,318 करोड़ रुपये
-फरवरी में 85,174 करोड़ रुपये
-मार्च में 1,03,458 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें - साल 2020 के पहले दिन उछला शेयर बाजार, 52 अंक चढ़ा सेंसेक्स
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications