नयी दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में बढ़ी महंगाई के बाद जनता के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते भारत में भी प्राकृतिक गैस के दाम अप्रैल की शुरुआत में 25 फीसदी तक घटने की संभावना है। सरकारी तेल-गैस कंपनियों ओएनजीसी और ऑयल इंडिया द्वारा उत्पादित अधिकतर प्राकृतिक गैस की कीमत 1 अप्रैल से 6 महीनों के लिए प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट 2.5 डॉलर यानी करीब 179.7 रुपये तक घट सकती है, जो इस समय 3.23 डॉलर या करीब 232.2 रुपये पर हैं। बता दें कि भारत के मौजूदा गैस उत्पादन में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया की बड़ी भूमिका रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह 6 महीनों के अंदर प्राकृतिक गैस की कीमतों में होने वाली दूसरी कटौती होगी। इससे प्राकृतिक गैस की कीमत 2.5 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच जायेगी।

क्या-क्या होगा सस्ता
बता दें कि प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल उर्वरकों के उत्पादन, बिजली बनाने, वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के अलावा खाना पकाने की कुकिंग गैस में बदल कर किया जाता है। प्राकृतिक गैस की कीमतें घटने से सीएनजी भी सस्ती होगी, क्योंकि इसके उत्पादन में प्राकृतिक गैस का भी उपयोग किया जाता है। घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड गैस की कीमतों में भी गिरावट आने की उम्मीद है। हर साल दो बार प्राकृतिक गैस की कीमतों की समीक्षा की जाती है। हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को इसकी समीक्षा होती है।
तेल-गैस कंपनियों पर पड़ेगा असर
प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती से भारत की सबसे बड़ी गैस निर्माता ओएनजीसी के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी की आमदनी प्रभावित होगी, जो 2020 के मध्य से पूर्वी अपतटीय केजी-डी 6 ब्लॉक में खोजबीन करके गैस उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। एक अनुमान के मुताबिक कीमत में कटौती की वजह से गैस कारोबार से होने वाली ओएनजीसी की आमदनी लगभग 3,000 करोड़ रुपये घट जाएगी। ओएनजीसी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत तेल और गैस कंपनी है, जिसका मात्रा में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन 75 फीसदी योगदान रहता है।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी : जल्द घट सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
