जबरदस्त मुनाफा होने की खुशी में आईटी कंसल्टिंग फर्म एसेंचर ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। ग्लोबल आईटी कंपनी एसेंचर ने फरवरी, 2021 में खत्म हुई तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है
नई दिल्ली: जबरदस्त मुनाफा होने की खुशी में आईटी कंसल्टिंग फर्म एसेंचर ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। ग्लोबल आईटी कंपनी एसेंचर ने फरवरी, 2021 में खत्म हुई तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है साथ ही कंपनी को रिकॉर्ड नए डील्स मिले हैं। इससे उत्साहित कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर के लेवल से नीते के सभी कर्मचारियों को वन-टाइम बोनस देने का फैसला किया है। लॉकडाउन में IT कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन और भत्ते में की बढ़ोतरी

5 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
एसेंचर के इस फैसले से दुनियाभर में कंपनी में काम कर रहे 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। वन-टाइम बोनस के रूप में कंपनी अपने कर्मचारियों को एक सप्ताह की बेसिक सैलरी के बराबर बोनस देगी। कंपनी ने फरवरी तिमाही में 22,365 नए लोगों को नौकरी दी है, जिससे दुनियाभर में उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,36,653 हो गई है। एसेंचर सितंबर से अगस्त को वित्त वर्ष मानता है।
एसेंचर ने फरवरी में खत्म तिमाही में 8% मजबूत ग्रोथ दर्ज किया है और कंपनी अपने प्री-कोविड लेवल पर पहुंच गई है। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान बढ़कर 12 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, कंपनी को रिकॉर्ड 16 बिलियन डॉलर के नए डील्स मिले हैं, जो सालाना आधार पर 13% अधिक है। कंपनी ने FY21 के लिए अपना गाइडेंस 6.5-8.5 फीसदी कर लिया है। जानकारी दें कि एसेंचर की सीईओ जूली स्वीट ने कहा कि कंपनी का परफॉर्मेंस अब प्री-कोविड लेवल पर आ गया है और हमारा मार्केट शेयर भी बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि क्लाउड, सिक्योरिटी और इंटरैक्टिव बिजनेस के क्षेत्र में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो दिखाता है कि हमने अपने क्लायंट्स के लिए वैल्यू क्रिएट किया है।
महामारी के दौरान कंपनी ने किया शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि 28 फरवरी को खत्म दूसरी तिमाही में एसेंचर का रेवेन्यू 8 परसेंट बढ़कर 12.09 बिलियन डॉलर रहा है, जबकि कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 1.46 बिलियन डॉलर रही है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 1.25 बिलियन डॉलर थी। वहीं कंपनी ने पिछले साल की दूसरी तिमाही के मुकाबले इस साल नई बुकिंग में 13 परसेंट का इजाफा दर्ज किया है, ये 16 बिलियन डॉलर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
