कोरोना वायरस की मार से जहां आर्थिक रूप से तगड़ी मार पड़ी है। ऐसे में कई कंपनियां छंटनी करने के लिए सोच रही हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की मार से जहां आर्थिक रूप से तगड़ी मार पड़ी है। ऐसे में कई कंपनियां छंटनी करने के लिए सोच रही हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। वहीं, कई कंपनियों ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है, जिससे बहुत से कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी कर दे, तो यह बात किसी आश्चर्य से कम नहीं होगी। जी हां इसी बीच फ्रेंच आईटी कंपनी कैपजेमिनी इंडिया ने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है।

70 % भारतीय स्टाफ यानी करीब 84,000 कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि
कंपनी ने इस कठिन समय में अपने कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए कई कदम उठाए हैं। इस कंपनी के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों में से 1.2 लाख भारत में हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने 70 फीसद भारतीय स्टाफ यानी करीब 84,000 कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि की है। यह बढ़ी हुई सैलरी का नियम एक अप्रैल से लागू हो गया है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों को भी इन्क्रीमेंट दिया जाएगा, जो जुलाई से प्रभावी होगा। कंपनी अपने उन कर्मचारियों को नकद भत्ते के रूप में 10,000 रुपये प्रदान कर रही है, जो बिना पीजी आवास के रह रहे हैं। साथ ही कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती भी कर रही है।
कॉग्निजेंट देगी 25 फीसद ज्यादा वेतन
वहीं इससे पहले आइटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी कॉग्निजेंट ने भी अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की थी। कोरोना वायरस के संकट के बीच कॉग्निजेंट ने कहा है कि वह अपने एसोसिएट और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों को अप्रैल महीने में बेसिक सैलरी के आधार पर 25 फीसद ज्यादा वेतन देगी। आईटी कंपनी के इस निर्णय से भारत में कंपनी के एक लाख 30 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। कंपनी के सीईओ के मुताबकि उनके कर्मचारी इस संकट के समय में भी पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलवा डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप भारत पे ने भी अपने कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी देने का फैसला लिया है। भारत पे ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 20 फीसद की बढ़ोत्तरी की है। भारत पे के सीईओ ने बिजनेस इनसाइडर को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाल ही में कर्मचारियों को अप्रेजल दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को 20 फीसद हाइक दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
