नयी दिल्ली। नवंबर में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने उत्पादन में बढ़ोतरी की है। इससे पहले ऑटो सेक्टर में सुस्ती और मांग में कमी के कारण मारुति ने लगातार 9 महीनों तक अपने वाहन उत्पादन में कटौती की थी। नवंबर 2018 के मुकाबले नवंबर 2019 में मारुति सुजुकी ने 4.33 फीसदी अधिक वाहन तैयार किये। मारुति सुजुकी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी ने 1,35,946 वाहनों के मुकाबले इस साल नवंबर में 1,41,834 वाहन तैयार किये। इनमें पैसेंजर व्हीकल की बात करें तो मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन 1,34,149 इकाई के मुकाबले 1,39,084 इकाई रहा। इससे पहले फरवरी से लेकर अक्टूबर तक मारुति सुजुकी ने हर महीने अपने व्हीकल प्रोडक्शन में कटौती की थी। प्रोडक्शन घटाने के लिए कंपनी को इन महीनों में अपने कुछ प्लांट्स में नॉन-वर्किंग डेज भी रखने पड़े। मारुति के अलावा महिंद्रा और अशोक लेलैंड जैसी दूसरी ऑटो कंपनियों को भी प्रोडक्शन घटाने के लिए नॉन-वर्किंग डेज रखने पड़े हैं। बल्कि अशोक लेलैंड ने तो दिसंबर में भी 12 दिन कई प्लांट्स बंद रखने का ऐलान कर दिया है।

क्यों घटाती हैं ऑटो कंपनियाँ प्रोडक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि ऑटो सेक्टर में कई महीनों से मंदी चल रही है। इसी को देखते हुए मारुति के अलावा अशोक लेलैंड भी जुलाई से हर महीने लगातार अपना घटाती रही है। दरअसल बिक्री से ज्यादा उत्पादन होने पर किसी कंपनी के वाहनों की बाजार में आपूर्ति बढ़ जाती है। इसके बाद अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए ऑटो कंपनी को अपने वाहनों पर छूट देनी पड़ती है। इससे बचने के लिए ऑटो कंपनियाँ अपना प्रोडक्शन घटा देती हैं या सीमित कर देती हैं। पिछले कई महीनों में मारुति समेत बाकी ऑटो कंपनियों की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है।
कितना बढ़ा मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन
नवंबर में मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन 4.33 फीसदी बढ़ा। इसमें पैसेंजर वाहनों का उत्पादन 3.67 फीसदी बढ़ा। मगर इसके मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट का उत्पादन 20.16 फीसदी घट कर 24,052 इकाई रह गया। इस सेगमेंट में मारुति की ऑल्टो, नई वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर शामिल हैं। मगर इसके विटारा ब्रेजा, अर्टिगा और एस-क्रॉस जैसे यूटिलिटी वाहनों की उत्पादन 18 फीसदी बढ़ कर 27,187 इकाई रहा। कंपनी ने मिड-साइज की सिएज की 1,460 इकाइयों के मुकाबले 1,830 इकाइयाँ तैयार की। अक्टूबर में मारुति के उत्पादन में 20.7 फीसदी और सितंबर में 17.48 फीसदी की गिरावट आयी थी।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : कॉल का पैसा वसूलने की अब ये दी सफाई
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
