सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस सप्ताह की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। देखा जाएं तो महीने के शुरुआत में 1 फरवरी को ही बजट पेश किया गया है और बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस सप्ताह की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। देखा जाएं तो महीने के शुरुआत में 1 फरवरी को ही बजट पेश किया गया है और बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बजट में सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है। एक तरफ एमसीएक्स पर जहां सोना वायदा और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर देश के सर्राफा बाजारों में हाजिर सोने और सोने से बनी ज्वैलरी की कीमतों में गिरावट आई है। Budget 2021 : टैक्स घटने से क्या बढ़ जाएगी Gold की डिमांड, जानिए यहां

5 दिन में 1508 रुपये गिरा सोना
इस सप्ताह 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 1 फरवरी के बंद भाव से लेकर 5 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 1508 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 5,620 रु लुढ़की। इतना के बाद भी ऑल टाइम हाई से अभी भी सोना में भारी गिरावट आई है जबकि चांदी तो जबरदस्त लुढ़की है।
पिछले हफ्ते सोने-चांदी कितना उछला
1 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 48668 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48745 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 73071 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 73043 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
2 फरवरी मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 48537 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48364 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 71804 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 70302 रुपये/ किलो ग्राम पर था
3 फरवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 48034 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47976 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67807 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67496 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
4 फरवरी जनवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47544 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47452 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67078 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67015 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
5 जनवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47030 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47237 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67208 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67423 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
ऑल टाइम हाई से 9224 रुपये सस्ता, चांदी भी 8585 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में सोना 47030 रुपये/10 ग्राम पर है और चांदी 67423 रुपये/ किलो ग्राम पर है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9,224 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 8,585 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद की तेजी
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसद बढ़ गई थी। सोने को महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट से सुरक्षा देने वाला माना जाता है। बता दें देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
भारत की सोने की मांग 35 फीसद घटी
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसद से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसद की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications