Gold Reserves : आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति तक करीब सभी लोग अपने पास सोना तो रखते ही है। दुनिया के कई बड़े देश भी ऐसा ही करते हैं। दरअसल, गोल्ड रिजर्व सभी देशों की जरूरी संपत्ति होती हैं क्योंकि यही सोना कठिनाई के दौरान उन्हें बचाने के काम में आता है। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देश के बारे में जानकारी दे रहे है जिनके पास सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व है इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर दुनिया भर के देशों के पास देशों के पास गोल्ड रिजर्व की सूची जारी की है। दुनिया के टॉप-10 गोल्ड रिजर्व वाले देशों की सूची में नंबर वन में अमेरिका है। 8 हजार 133 मिट्रिक टन सोने के साथ अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 3 हजार 355 मिट्रिक टन सोना के साथ जर्मनी का नाम आता है। इस लिस्ट में 2 हजार 452 मिट्रिक टन सोना के साथ इटली तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फ्रांस (2437 मिट्रिक टन), पांचवें नंबर पर रूस (2330 मिट्रिक टन) और छठे नंबर पर चीन (2113 टन) है।
गोल्ड रिजर्व के मामले में सातवें नंबर पर दुनिया के खूब सूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड है। स्विट्जरलैंड के पास गोल्ड रिजर्व के भंडार में 1 हजार 40 मिट्रिक टन सोना मौजूद है।
यह भी पढ़ें : Credit card companies : जानिए कैसे करती है कमाई
जापान जो दुनिया के विकसित देशों में शामिल है। ये देश भी गोल्ड रिजर्व के मामले में काफी मजबूत है। जापान के पास 846 मिट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है और जापान दुनिया की गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।
दुनिया के टॉप 10 गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में भारत 9वें नंबर पर है। भारत के पास 787 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व है। इस लिस्ट में अगर हम 10वें नंबर की बात करते है तो फिर इसमें नीदरलैंड है। नीदरलैंड के पास 612 मीट्रिक टन सोने के भंडार हैं।
यह भी पढ़ें : Fixed Deposit : ये बैंक दे रहे सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज, जानिए नाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications