FD Interest Rates : जब भी बेहतर और सुरक्षित निवेश की बात आती है तब फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का नाम आता ही है। एफडी सीनियर सिटीजन के लिए सबसे बेहतर निवेश का ऑप्शन माना जाता है। कई सारे बैंक है जो सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट का ज्यादा ब्याज दे रहे हैं तो फिर आइए जानते हैं इन बैंक के बारे में।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 वर्ष की एफडी पर 9 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार 14 अप्रैल 2023 से ये दरें लागू हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए 444 दिनों की एफडी पर 9 फीसदी ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 21 अगस्त 2023 से लागू हैं।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 500 दिनों, 750 दिनों और 1000 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 9, 9.43, 9.21 की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वही, बैंक 6 महीने 1 दिन से 42 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिक के लिए 9.15 फीसदी का ब्याज है। बैंक की यह दरें 26 जुलाई 2023 से लागू हैं।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक 555 दिनों और 1111 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 9.25 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बैंक की यह दरें 6 जून 2023 से लागू हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक 6 महीने से 201 दिन की एफडी पर 9.25 फीसदी, 501 दिन की एफडी पर 9.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है और 1001 दिन की एफडी पर 9.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। ये दरें 11 अगस्त 2023 से लागू हैं।
यह भी पढ़ें : Credit card companies : जानिए कैसे करती है कमाई
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 हजार 95 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 9 फीसदी का आकर्षक ब्याज दे रहा है।बैंक की ये दरें 15 अगस्त 2023 से लागू हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक 2 वर्ष और 3 वर्ष में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी और उससे ज्यादा की छूट दे रहा है। 2 से 3 वर्ष तक की जमा पर 9.10 प्रतिशत का ब्याज है। 7 अगस्त 2023 से ये ब्याज दरें लागू हैं।
यह भी पढ़ें : India's foreign trade : 2023 के पहले छह महीनों में हुआ 800 अरब डॉलर के पार
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications