सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी आज थम गई है। सोना खरीदने का फिलहाल बढ़िया मौका है। बीते कल सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी आज थम गई है। सोना खरीदने का फिलहाल बढ़िया मौका है। बीते कल सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जबकि दूसरे ही दिन सोने की तेजी एक बार फिर से धड़ाम हो गया है। सोना फिलहाल 50000 रुपए के आंकड़े के करीब है, जबकि चांदी की कीमत 67000 रुपए के करीब है। चांदी में निवेश करना फायदे का सौदा, 70 हजार रुपये के स्तर तक पहुंची कीमत

सस्ता हुआ सोना
सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 98 रुपये लुढ़ककर 50210 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 50139 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 161 रुपये गिरकर 67353 रुपये पर खुली, शाम को 67114 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना की तो 45992 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50009 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45992 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67353 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी आई गिरावट
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.25 फीसद या 126 रुपये की गिरावट के साथ 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। सोने के साथ ही चांदी की भी घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.68 फीसद या 438 रुपये की गिरावट के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications