चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों के दौरान चांदी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। सोने और चांदी दोनों में रिकॉर्ड बनाने की होड़ सी दिख रही है।
नई दिल्ली: चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों के दौरान चांदी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। सोने और चांदी दोनों में रिकॉर्ड बनाने की होड़ सी दिख रही है। बीते कल सोना एक बार फिर से उछलकर 50000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच कर बंद हुई। जबकि चांदी की कीमत बंपर तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 70000 रुपए के करीब पहुंचा है। Year End 2020: जानिए इस साल Gold कैसा रहा, कितना हुआ मुनाफा ये भी पढ़ें

आने वाले समय में चांदी की कीमतों में और तेजी
देखा जाए तो लॉकडाउन खुलने और औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी की चमक सोने के मुकाबले ज्यादा बढ़ी गई है। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव सोमवार को 2,249 रुपये उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि एमएसीएक्स पर कारोबार के दौरान एक समय चांदी पांच फीसदी की तेजी के साथ 70 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।
रिटर्न के लिहाज से चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल
चांदी में निवेश करना ऐसे में फायदे का सौदा हो सकता है। रिटर्न के मामले में भी चांदी ने निवेशकों को मालामाल किया है। अप्रैल से चांदी की कीमत में 43.5 फीसदी का उछाल आया है जबकि सोने की कीमत में इस दौरान 14.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार सोने के बजाय चांदी की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ा है। वहीं, कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन खुलने से चांदी की औद्योगिक मांग भी तेजी से बढ़ी है। इससे भी निवेशकों का रुझान चांदी की ओर बढ़ा है।
72000 रुपये होने की जल्द की जा सकती उम्मीद
बता दें कि एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट ( कमोडिटी एंड करंसी), अनुज गुप्ता के मुताबिक चांदी की कीमत आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है। उनका कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में चांदी का भाव 72 हजार रुपये हो सकता है। गुप्ता का कहना है कि कोरोना का टीका बनने पर जहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं चांदी में और तेजी आ सकती है क्योंकि यह औद्योगिक धातु है और अर्थव्यवस्था में सुधार पर इसकी मांग ज्यादा रहती है। हालांकि, निवेशकों को बेहद सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि चांदी में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।
सोने की कीमतों में तेजी आई
दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी लाभ दर्शाते 26.63 डॉलर प्रति औंस हो गई। जानकारों ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से टीका निकलने को लेकर जो धारणा बनी थी उसपर असर हुआ। महामारी को लेकर चिंता बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण ब्रिटेन ने सख्ती से लॉकडाऊन के उपायों को लागू किया जबकि यूरोप और दुनिया के अन्य भागों में प्रतिबंधों ने आर्थिक सुधार के संदर्भ में चिंता पैदा की है।
चांदी सोना से काफी आगे
- बीते वर्ष 31, दिसंबर, 2019 सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 39,083 रु थी, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलो) 46,665 रु थी।
- जबकि इस साल 31, मार्च, 2020 सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 43,000 रु थी, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलो) 39,200 रु थी।
- दूसरी ओर बीते कल यानी 21 दिसंबर 2020 सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 50,297 रु थी, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलो) 69,477 रु थी।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications