Sona Chandi ka Dam Aaj Ka: वैश्विक स्तर के साथ भारत में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने में रैली लगातार जारी है और आज मार्केट खुलने पर गोल्ड के द्वारा एक नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना दिया गया है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर गोल्ड 71,064 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह सोने का ऑल टाइम हाई रेट है।
आज मार्केट खुलने के बाद सोने का दाम शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले काफी ज्यादा तेज है। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर सोने की कीमत 69,882 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। आज मार्केट खुलने के बाद 14 से लेकर 24 कैरट तक हर तरह की सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

जानिए कितने कैरेट सोने के क्या है प्राइस
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात करते हैं 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत 71,064 प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं शुक्रवार को बाजार बंद होने तक यह 68,961 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 70,779 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही है।
22 कैरेट सोने के दाम
आज मार्केट खुलने पर 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 65,095 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वही शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग प्राइस 64,012 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
18 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात की जाए 18 काह 10 ग्राम सोने की तो यह 53,298 रुपए स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय यह 52,412 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
14 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलने पर 14 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 41,572 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो यह 40,881 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
जानें क्या रहा चांदी का हाल
तेजी के मामले में चांदी भी सोने से कुछ काम नहीं है। आज बाजार खुलने पर चांदी 81,383 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शुक्रवार को जब मार्केट की क्लोजिंग हुई थी तो उसे समय चांदी 79,096 प्रति किलोग्राम के दर पर कारोबार कर रही थी।
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड प्राइस
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की बात करें तो आज 1:11 तक इसकी कीमत में 26.61 अमेरिकी डॉलर की तेजी देखने को मिली है, जो की 1.16 प्रतिशत का उछाल है। इसके साथ ही सोने की कीमत बढ़ाकर 2338.34 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुकी हैं।
एमसीएक्स गोल्ड रेट
अगर हम बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो इसमें सोने के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स में आज दोपहर 1:15 तक सोने की कीमत 70,943 रुपए के स्तर पर रही। यह एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस में 307 रुपए की तेजी है और 0.43 प्रतिशत का उछाल है।
एमसीएक्स सिल्वर प्राइस
एमसीएक्स में सिल्वर 81,769 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 906 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जो 1.12 प्रतिशत का सका्रात्मक बदलाव है।
यह भी पढ़ें: Vistara Flights में बढ़ रहे देरी और कैंसिलेशन के मामलों को लेकर सरकार ने दिया दखल
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications