अगर आप भी गोल्ड खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अच्छी बात ये है कि इस बार काफी सस्ते में गोल्ड खरीद सकते है आप। फिनटेक फर्म भारतपे प्लेटफॉर्म बहुत ही सस्ते में सोना खरीदने की स्कीम लेकर आया है।
नई दिल्ली, मार्च 15। अगर आप भी गोल्ड खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अच्छी बात ये है कि इस बार काफी सस्ते में गोल्ड खरीद सकते है आप। फिनटेक फर्म भारतपे प्लेटफॉर्म बहुत ही सस्ते में सोना खरीदने की स्कीम लेकर आया है।
20 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन ऑफर
भारतपे ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए गोल्ड लोन लॉन्च की है। इसके साथ ही कंपनी ने सुरक्षित समझे जाने वाले इस लोन सेगमेंट में कदम रखा है। पूर्व को-फाउंडर और सीईओ अशनीर ग्रोवर के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई फिनटेक कंपनी भारतपे ने गोल्ड लोन सेक्टर में कारोबार शुरू किया है। भारतपे ने अपने एक संस्थापक अशनीर ग्रोवर को हाल ही में फर्म से बाहर कर दिया गया था। यह प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा विभिन्न जांच के अधीन भी है। कंपनी यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की को-प्रमोटर भी है। भारतपे ने मर्चेंट को 20 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) के साथ साझेदारी की है।

इन शहर के लोगों को मिलेगा लोन
फिलहाल भारतपे कि यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू और हैदराबाद में अपने मर्चेंट ग्राहकों के लिए पहले से ही उपलब्ध है। इस साल के अंत तक इसे 20 शहरों तक बढ़ाया जाएगा और 500 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन वितरण करने की उम्मीद है। यह गोल्ड लोन 0.39 फीसदी प्रति माह या 4.68 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा। लोन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। कंपनी 30 मिनट के अंदर लोन डिसबर्स करने का दावा करती है।
घर बैठे मिलेगा गोल्ड लोन
- गोल्ड लोन छह महीने, नौ महीने और 12 महीने की अवधि में उपलब्ध है।
- कोई भी ग्राहक अपनी सुविधा के मुताबिक घर बैठे या फिर ब्रांच में जा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
- अपने लॉन्च के बाद से भारतपे ऑफलाइन व्यापारियों और किराना स्टोर मालिकों को 7 लाख रुपये तक का असुरक्षित लोन दे रहा है।
- इसने अब तक 3 लाख मर्चेंट पार्टनर्स को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन बांटा है और ऐसे लोन्स की अवधि 3, 6 और 12 महीने है।
- ऐप के जरिए ही लोन के आवेदन कर सकते हैं। लोन के रिपेमेंट के लिए ईएमआई ऑप्शन जल्द लॉन्च किया जाएगा। यानी आप आसान किश्तों में लोन का भुगतान कर सकते हैं।
अशनीर ग्रोवर के साथ क्या हुआ था विवाद
कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारी से अश्लील भाषा में बात करने के चलते भारतपे के बोर्ड ने अशनीर ग्रोवर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। फिर में अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ कंपनी के फंड का दुरुपयोग करने के आरोप लगे जिसके बाद बोर्ड ने दोनों कंपनी के सभी पदों से हटा दिया। BharatPe के एमडी अशनीर ग्रोवर ने दिया इस्तीफा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications