फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली, मार्च 1। फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी माधुरी जैन को फंड का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में हेड ऑफ कंट्रोल पद से टर्मिनेट कर दिया गया था। माधुरी पर पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद और अमेरिका एवं दुबई की पारिवारिक यात्रा के लिए कंपनी के कोष का इस्तेमाल करने का आरोप है।

कंपनी छोड़ने के लिए किया जा रहा था मजबूर
फिनटेक यूनिकॉर्न को भेजे इस्तीफे में अशनीर ग्रोवर ने लिखा कि उनके साथ अपमानजनक तरीके से व्यवहार किया गया और उन्हें बदनाम किया गया। वो इस बात से दुखी हैं कि उन्हें कंपनी से अलग होने के लिए मजबूर किया गया। बता दें कि कंपनी फिनटेक की दुनिया में एक लीडर के रूप में खड़ी है। 2022 की शुरुआत से ही बदकिस्मती से कुछ लोगों ने न सिर्फ मेरी प्रतिष्ठा को बल्कि कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए मुझे और मेरे परिवार को बिना किसी आधार के फंसाया है। वे स्पष्ट रूप से इसे ही बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बेच सकते हैं अशनीर हिस्सेदारी
बता दें कि अशनीर ग्रोवर ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) में मध्यस्थता याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में, अशनीर ग्रोवर ने दलील दी कि उनके खिलाफ जांच अवैध थी क्योंकि इसने शेयरधारक समझौते और एसोसिएशन के आर्टिकल्स का उल्लंघन किया। अशनीर ग्रोवर के लिए आगे की राह भी काफी मुश्किल होने वाली है। फिनटेक प्लेटफॉर्म में शीर्ष निवेशक अपनी 8.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने और कंपनी छोड़ने के लिए उनकी तरफ से मांगे गए 4,000 करोड़ रुपये देने के लिए एक इंच भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उनके अनुसार, अशनीर ग्रोवर का मूल्यांकन जमीनी हकीकत से दूर है क्योंकि कंपनी के अनुमान के मुताबिक 6 अरब डॉलर नहीं है। 2.85 अरब डॉलर के मूल्यांकन और मौजूदा डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर उनकी हिस्सेदारी करीब 1,824 करोड़ रुपये होगी। Microsoft के CEO सत्या नडेला के बेटे Zain का निधन
तोशिबा के सीईओ ने भी दिया इस्तीफा
वहीं दूसरी ओर तोशिबा के सीईओ सातोशी सुनाकावा ने आज यानी मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। तोशिबा जापान की कंपनी है। प्लान में बदलाव के बावजूद बिजनेस में स्थिरता नहीं रहने की वजह से उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। हालांकि सुनाकावा अंतरिम डायरेक्टर के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
