आज चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला। मंगलवार को सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई।
नई दिल्ली: आज चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला। मंगलवार को सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई। आज 24 कैरेट सोने का भाव 49343 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया। वहीं सोने के रेट में भी 126 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2155 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंची छलांग लगाकर 54500 रुपये पर पहुंच गई है। Gold : ये हैं खरीदने के आसान तरीके, मिलावट का खतरा भी नहीं ये भी पढ़ें

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ-साथ चांदी में भारी बढ़ोतरी
सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 49343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 45198 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 37007 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत 2155 रुपए बढ़कर 54500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 55000 रुपए प्रति किलोग्राम के बेहद करीब पहुंच गई है।
महीने के अंत तक चांदी में हो सकती और तेजी
जानकारी के मुताबिक कोरोना संकट के बीच जिस तेजी से सोने की कीमत बढ़ी है उसके अनुपात में चांदी की नहीं बढ़ी है। वर्तमान में सोने और चांदी के बीच का अनुपात 92.90 है, हालांकि वर्ष 2020 की शुरुआत में यह 83.72 के आसपास था। ऐसे में चांदी की कीमत आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है। इस महीने की बात करें तो बचे हुए दो हफ्तों में चांदी 1700 से 1800 रुपये महंगी हो सकती है। महीने के अंत तक चांदी 54,000 से 55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच सकती है।
जब 70000 तक पहुंच गई थी चांदी की कीमत
याद दिला दें साल 2013 में चांदी का भाव 70,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर गया था। यह वह साल था जब सोना और चांदी के भाव का अनुपात घटकर 31 पर आ गया था। केडिया एडवायजरी के निदेशक ने कहा कि इस साल मार्च में यह अनुपात ऐतिहासिक उंचाई 127 पर चल चला गया, लेकिन फिर अनुपात घटकर 93 के करीब आ गया है जो इस बात का संकेत है कि सोने के बजाय चांदी में निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है। चांदी में आई जोरदार तेजी की मुख्य वजहों में कोरोना के प्रकोप के चलते कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान है। 2020 की पहली छमाही में निवेश मांग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
सोना रच सकत है बड़ा इतिहास
वहीं सोने में तेजी की वजह मौद्रिक नीति, रियल यील्ड्स में कमी, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में रिकॉर्ड इनफ्लो और एसेट एलोकेशन में इजाफे से है। अगले 6 से 9 महीने में सोने के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकती है। संभावना यह है कि अगले 3 से 5 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2000 डॉलर प्रति औंस के पार चला जाए। बता दें एक औंस में 28.3495 ग्राम होता है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications