भारत में सोने की कीमतों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी है। देश के सर्राफा बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला।
नई दिल्ली, फरवरी 15। भारत में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी है। देश के सर्राफा बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। 15 फरवरी को भी सोने की कीमतों में उछाल दिखा। सोना 51 हजार के करीब पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 64000 रुपए के करीब हो गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज (मंगलवार) यानी 15 फरवरी को सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। SBI Gold Loan : सस्ते रेट पर मिल रहा लोन, जानिए लेने का तरीका

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 5,844 रुपए गिर चुका है सोना
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज मंगलवार 15 फरवरी घरेलू बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 5,844 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 50356 रु प्रति 10 ग्राम पर खुला है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 5,844 रुपए तक लुढ़क चुका है।
तगड़ी छलांग लगाया सोना-चांदी ने आज, चेक करें दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
604 रुपये तेजी के साथ खुला बाजार
बीते कल सोमवार 14 फरवरी को सोना 49752 पर बंद हुआ था। आज 15 फरवरी को मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 604 रुपये तेजी होकर 50356 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 778 रु गिरावट हो कर 49578 रुपये पर बंद हुआ।
530 रुपये महंगी हुई चांदी
बीते कल सोमवार 14 फरवरी को चांदी 63910 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 15 फरवरी को जबकि चांदी 530 रुपये तेजी होकर 64440 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 1,335 रु गिरकर 63105 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50154 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37767 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी लेने के पहले देख लें सही दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


Click it and Unblock the Notifications