जरूरत के समय अचानक अगर नकदी की जरूरत पड़ जाए तो परेशान न हों। घर में रखा सोना भी मुश्किल घड़ी में आपके काम आ सकता है।
नई दिल्ली, फरवरी 15। जरूरत के समय अचानक अगर नकदी की जरूरत पड़ जाए तो परेशान न हों। घर में रखा सोना भी मुश्किल घड़ी में आपके काम आ सकता है। लोन के लिए अक्सर लोग ज्वैलर्स का सहारा लेते हैं लेकिन आज के टाइम में कुछ बैंक भी गोल्ड लोन स्कीम चलाते हैं। इनकी मदद से आप मुश्किल घड़ी में बैंक को सोना गिरवीं रख उस पर लोन ले सकते हैं। गोल्ड लोन हमेशा ही पर्सनल लोन के मुकाबले बेहतर विकल्प होता है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में ब्याज दरें कम होती हैं। इसके साथ ही रिपेमेंट के फ्लेक्सिबल विकल्प मिलते हैं।

स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक दरों पर गोल्ड लोन दे रहा है। आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में सोने के आभूषण और सिक्के गिरवीं रखकर गोल्ड लोन ले सकते हैं। एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन देता है। इसके साथ गोल्ड लोन के लिए भी एसबीआई के गोल्ड लोन आकर्षक विकल्प साबित हो रहे हैं। गोल्ड ऑल टाइम हाई से 7979 रु लुढ़का, चेक करें बीते सप्ताह का हाल
एसबीआई के गोल्ड लोन की ब्याज दरें
एसबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक ग्राहकों को गोल्ड लोन 7.50 फीसदी की दर से मिल सकता है। इसके अलावा एसबीआई से गोल्ड लोन लेने के कुछ फायदे और हैं जिनके तहत ईएमआई, ओवरड्राफ्ट सर्विस और रीपेमेंट ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
एसबीआई गोल्ड लोन कैसे लें
- अगर आपको गोल्ड लोन लेना है तो सबसे पहले एसबीआई ग्राहकों को अपने योनो अकाउंट पर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर मौजूद राइट साइट के मेनू पर क्लिक करें। आपको लोन का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें गोल्ड लोन का ऑप्शन चुल अप्लाई पर क्लिक करें।
- अब किस प्रकार का ऑर्नामेंट, वोल्यूम, कैरेट और नेट वेट है, इन सभी की डीटेल्स को फिल करें। इसके बाद अपनी नेट मंथली इनकम वहां फिल करें।
- इसके साथ ही अपना एड्रेस प्रूफ और पहचान प्रमणपत्र देना होगा।
- लोन का एप्लीकेशन फॉर्म भरें जिसमें आपको कम से कम 20 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
ब्रांच पर जाकर गोल्ड लोन के लिए कैसे अप्लाई करें
एसबीआई ब्रांच पर जाकर गोल्ड लोन के लिए कैसे अप्लाई करें। गोल्ड लोन लेने के लिए अपनी ज्वैलरी को लेकर एसबीआई के नजदीकी ब्रांच जाएं। इसके लिए दो फोटो केवाईसी डॉक्यूमेंट्स लगेगी। इसके साथ ही आपके सभी डाक्यूमेंट्स पर आपके साइन होने चाहिए, जिन्हें आप जमा करेंगे।आपके गोल्ड को वो चेक करके सुरक्षित अपने पास रखेंगे और आपको गोल्ड लोन प्रोवाइड करेंगे। एसबीआई का गोल्ड लोन देने का समय कुल 36 महीने का होता है।
एसबीआई का प्रीपेमेंट के लिए आकर्षक नियम
अगर आप एसबीआई का गोल्ड लोन लेते हैं और समय से पहले उसका रीपेमेंट करना चाहते हैं तो आपसे इस पर कोई पेनल्टी नहीं ली जाएगी।
इसके अलावा एसबीआई ने ये भी कहा है कि इसके गोल्ड लोन पर कोई छुपे हुए चार्ज या एडमिनिस्ट्रेशन के चार्ज नहीं लिए जाते हैं।
इसकी प्रोसेसिंग फीस भी कम है तो वहीं लोन के लिए भारी-भरकम डॉक्यूमेंटेशन भी नहीं करना होता है।
लोन के लिए इन दस्तावेजों की जरुरत
- तस्वीरों की दो प्रतियों के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन।
- पते के प्रमाण के साथ पहचान का प्रमाण
- बिना पढ़े लिखे आवेदकों के मामले में गवाह पत्र
- सोने के गहने डिलिवरी लेटर।
- व्यवस्था पत्र।
कैसे करें आवेदन
अधिक जानकारी या कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से आवेदन करने के लिए 1800-11-2211 पर कॉल करें। इसके अलावा आप एसबीआई के संपर्क केंद्र को (7208933143) इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं, या 7208933145 पर 'GOLD' लिखकर एसएमएस भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications