इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 4 जनवरी के बंद भाव से लेकर 8 जनवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिली है। सोने का हाजिर भाव में 771 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 1628 रु लुढ़की है।

सोना में 771 रु की गिरावट आई तो चांदी 1628 रु लुढ़की
4 जनवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार आज 4 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 627 रुपये चढ़कर 50925 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 267 रु की तेजी के साथ 51192 रुपये पर बंद हुआ। बात करें चांदी कि तो 4 जनवरी को चांदी 1,437 रुपये महंगी होकर 68400 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 602 रु की तेजी के साथ 69002 रु पर बंद हुई।
5 जनवरी मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 5 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 175 रुपये चढ़कर 51367 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 285 रु की तेजी के साथ 51652 रुपये पर बंद हुआ। बात करें चांदी कि तो 4 जनवरी को चांदी 69002 पर बंद हुई थी। वहीं आज 5 जनवरी को चांदी 10 रुपये महंगी होकर 69012 रुपये प्रति किलो पर खुली।
6 जनवरी को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्राफा बाजारों में 6 जनवरी को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 120 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51532 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 128 रु की तेजी के साथ 51660 रुपये पर बंद हुआ। बात करें चांदी कि तो 5 जनवरी को चांदी 69506 पर बंद हुई थी। वहीं आज 6 जनवरी को चांदी 275 रुपये सस्ती होकर 69231 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 997 रु की तेजी के साथ 70228 रु पर बंद हुई।
7 जनवरी को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 649 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51011 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना 611 रुपये के नुकसान के साथ 51049 पर बंद हुआ। बात करें चांदी कि तो 6 जनवरी को चांदी 70228 पर बंद हुई थी। वहीं आज 7 जनवरी को चांदी 1530 रुपये सस्ती होकर 68698 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 1636 रुपये गिरकर 68592 पर बंद हुई।
8 जनवरी को शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 274 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50775 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 354 रु की गिरावट के साथ 50421 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 7 जनवरी को चांदी 68592 पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 जनवरी को चांदी 127 रुपये सस्ती होकर 68465 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 1,091 रु की भारी गिरावट के साथ 67374 रु पर बंद हुई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रु सस्ता
अगर सोने की उच्चतम स्तर से शुक्रवार की यानी कल की कीमत 50421 रु से तुलना करें तो सोना करीब 6000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। आपको याद दिला दें कि अगस्त 2020 में सोने की उच्चतम कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
Budget 2021 : टैक्स घटने से क्या बढ़ जाएगी Gold की डिमांड, जानिए यहां
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications