सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना अपने उच्चतम स्तर पर जाने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली, फरवरी 19। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना अपने उच्चतम स्तर पर जाने की तैयारी कर रहा है। साल 2020 अगस्त में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। बीते कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। शादियों के सीजन के बीच सोना महंगा हो रहा है तो वहीं चांदी के भाव की चमक भी बढ़ गई है। सोने की कीमत 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 63 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

बीते सप्ताह में सोने-चांदी में उछाल
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 220 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 362 रु की गिरावट आई। Bank Locker : आपका भी बैंक में लॉकर है तो जान लें ये फायदे वाला नया नियम
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
14 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49739 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49752 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63869 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63910 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
15 फरवरी मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50356 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49578 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64440 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63105 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
16 फरवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49440 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49457 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63045 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63234 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
17 फरवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 49968 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50109 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 63400 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63785 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
18 फरवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50214 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 49972 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 64133 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 63507 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 6,040 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 11,875 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 18 फरवरी को सोना 50214 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 64133 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी सुबह के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 6,040 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 11,875 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ऐप से चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
सोना और चांदी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
10 महीने में जेम्स और ज्वेलरी का निर्यात 6.5% बढ़ा
गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश का जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 6.5 फीसदी बढ़कर 32.37 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस बात की जानकारी इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी ने बुधवार को दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीनों में जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 30.40 अरब डॉलर रहा था। जीजेईपीसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में शीर्ष 10 निर्यात वाले देशों में संयुक्त अरब अमीरात (41.50 फीसदी), बेल्जियम (15.81 फीसदी), जापान (12.20 फीसदी) और हांगकांग (3.06 फीसदी) शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications