महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कारोबार नहीं हुआ।
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कारोबार नहीं हुआ। वहीं वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में भारी तेजी दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में सोना रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव आज शुक्रवार को 470 रुपये के उछाल के साथ 42,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी वायदा भाव भी शुक्रवार को एक फीसद से ज्यादा के उछाल के साथ 48,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। बता दें कि शुक्रवार को सुबह के सत्र में एमसीएक्स महाशिवरात्रि की छुट्टी के चलते बंद था, लेकिन यह शाम को ट्रेंडिंग के लिए खुला। भारत में मिली सोने की खान ये भी पढ़ें

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने की कीमतें आज सात सालों के उच्चतम स्तर पर आ गई हैं। कोरोना वायरस के चलते निवेशकों के लिए सोने के सेफ हैवन के रूप में मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 0.93 फीसद या 15.05 डॉलर की तेजी के साथ 1,634.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने की निवेश मांग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के प्रकोप से ग्लोबल इकोनॉमी में उपजे संकट के चलते सोना लगातार सेफ हैवन के रूप में मजबूत हो रहा है। यही कारण है कि सोने की कीमतें इस साल वैश्विक बाजार में करीब सात फीसद तक बढ़ गई हैं।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर चांदी के हाजिर भाव की बात करें, तो इसमें भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। यह 0.90 फीसद या 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 18.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी तरफ कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव को कम करने के लिए चीन ने कई उपायों की घोषणा की है। चीन की सेंट्रल बैंक ने इस हफ्ते ही प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
