भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन बदलते वक्त के साथ अलग-अलग आक्रमणकारी खजाना लूटते रहे।
नई दिल्ली: भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन बदलते वक्त के साथ अलग-अलग आक्रमणकारी खजाना लूटते रहे। लेकिन इन सब के बीच एक काफी अच्छी खबर है। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत में सोने की खान मिली है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की पहाड़ियों में सोने का एक बड़ा भंडार मिला है। पहले से खरीदे गहनों की करा लें हालमार्किंग, नहीं तो बेचना होगा कठिन ये भी पढ़ लें
दो स्थानों पर करीब तीन हजार टन सोने का भंडार
जी हां देश के सबसे बड़े जनपद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की सोन पहाड़ी में 2943.25 टन व हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से भारतीय भू वैज्ञानिक सोने की तलाश कर रहे थे। अब वो तलाश पूरी हो गई। भू वैज्ञानिक को सोनभद्र जिले में दो स्थानों पर करीब तीन हजार टन सोने का अयस्क मिला है। इससे करीब डेढ़ हजार टन सोना निकाल जा सकेगा। वहीं, जीएसआई ने 90 टन एंडालुसाइट, नौ टन पोटाश, 18.87 टन लौह अयस्क व 10 लाख टन सिलेमिनाइट के भंडार की भी खोज की है।
22 फरवरी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सोनभद्र जिले में सोने के उत्खनन का रास्ता साफ होने से पहले खनिज निदेशालय जिओ टैगिंग करवा रहा है। जियो टैगिंग के लिए गठित सात सदस्यीय टीम 22 फरवरी तक खनन निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद राज्य को जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्र सरकार ई-निविदा जारी करने का निर्देश देगी। निविदा को हरी झंडी मिलने के बाद खनन को अनुमति मिलेगी।
भू-वैज्ञानिक की टीम ने वर्ष 2005 शुरू किया था काम
जीएसआई के मुताबिक सोनभद्र की सोन पहाड़ी पर 2943.26 टन सोना और हरदी ब्लॉक में 646.15 किलो सोने का भंडार मिला है। इसी प्रकार पुलवार ब्लॉक में दो स्थानों पर 12.7 टन और 22.16 टन तथा सलइयाडीह ब्लॉक में 60.18 टन एंडालुसाइट का भंडार मिला है। पटवध ब्लॉक में 9.15 टन पोटाश व भरहरी ब्लॉक में 14.87 टन लौह अयस्क और छिपिया ब्लॉक में 9.8 टन सिलीमैनाइट के भंडार की खोज की गई है। भू-वैज्ञानिक की टीम ने वर्ष 2005 से 2012 तक इस दिशा में काम शुरू किया था। सोने के भंडार की पुष्टि वर्ष 2012 में हुई थी लेकिन, इस दिशा में काम अब शुरू हो रहा है। अब यूपी सरकार ने भी तेजी दिखाते हुए सोने को बेचने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
