सोने के भाव में बुधवार को गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने के भाव में बुधवार को गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 62 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 43,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने में गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के चलते सोने के भाव में गिरावट कम रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोना 43,564 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। Gold के बदले घर बैठे लें लोन, करना होगा ये काम ये भी पढ़ें

वहीं, चांदी में आज जबरदस्त गिरावट आई है। चांदी में बुधवार को 828 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में इस गिरावट से बुधवार को चांदी की कीमत 48,146 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 48,974 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। भारतीय रुपया आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 71.74 पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्युरिटी के अनुसार, रुपये के हाजिर भाव में बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 20 पैसे की तेजी दिखाई दी।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना बुधवार को बढ़त के साथ 1,648 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को तीन अप्रैल 2020 का सोना 42,645 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, पांच जून 2020 का सोना 42,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और पांच अगस्त 2020 का सोना 43,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। चांदी की बात करें, तो पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 47,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर, पांच मई 2020 का वायदा भाव 47,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर और तीन जुलाई 2020 का चांदी का वायदा भाव 48,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
जानिए क्या है बुलियन मार्केट
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications