अब लोन लेना और भी आसान हो गया है। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने गोल्ड लोन देने वाली स्टार्टअप कंपनी रूपीक फिनटेक में निवेश किया है।
नई दिल्ली: अब लोन लेना और भी आसान हो गया है। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने गोल्ड लोन देने वाली स्टार्टअप कंपनी रूपीक फिनटेक में निवेश किया है। रूपीक फिनटेक एक ऑनलाइन कंपनी है जो गोल्ड ज्वैलरी या किसी वैल्युएबल चीज के बदले लोन देती है। बता दें कि हाल के महीनों में कंपनी की ग्रोथ शानदार रही है। कंपनी ने जीजीवी कैपिटल सहित कुछ दूसरे निवेशकों से 6 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है। भारत में मिली सोने की खान ये भी पढ़ें

स्टार्टअप का वैल्यूएशन 30 करोड़ डॉलर
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि टैंगलिन वेंचर पार्टनर्स, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल के बीटीबी वेंचर और कोरिया की केबी इनवेस्टमेंट कंपनी से फंड जुटाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की इस स्टार्टअप का वैल्यूएशन 30 करोड़ डॉलर है। हालांकि रूपीक ने अपनी तरफ से वैल्यूएशन का खुलासा नहीं किया है।
घर बैठे ग्राहकों को मिलेगा लोन
हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूपीक के जरिए लोन लेने वाले ग्राहकों को घर बैठे लोन मिलता है। वहीं कंपनी घर पर जाकर असेसमेंट करती है और लोन बांटती है। सितंबर 2019 में कंपनी ने 1.60 करोड़ डॉलर का लोन डिस्बर्स किया था। वहीं कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुमित मनियार ने बताया कि कंपनी अभी हर महीने 2.80 करोड़ डॉलर का लोन देती है। मनियार ने कहा, गोल्ड लोन लेने वाले नए ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हम भारतीयों को मौका दे रहे हैं कि वह खानदानी गहने पड़ोस के सुनार के पास गिरवी ना रखकर बेहतर ढंग से गिरवी रखें और पैसा उठाएं।
फिलहाल 10 शहरों में फैला हुआ कारोबार
बता दें कि रूपीक का कामकाज फिलहाल 10 शहरों में फैला हुआ है। एक आंकड़े के मुताबिक, भारत के घरों में करीब 25,000 टन यानी 1 लाख करोड़ डॉलर का सोना पड़ा हुआ है। इस स्टार्टअप की शुरुआत 2016 में हुई थी। तब इसे सिलिकन वैली की वेंचर कैपिटल फर्म सीकोइया कैपिटल और एक्सेल से फंड मिला था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
