मार्च महीने के पहले कारोबारी हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने का दाम और चांदी का भाव भी बढ़ गया है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है।
नई दिल्ली, मार्च 5। मार्च महीने के पहले कारोबारी हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने का दाम और चांदी का भाव भी बढ़ गया है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। जल्द ही सोना अपने उच्चतम स्तर पर जाने की तैयारी कर रहा है। साल 2020 अगस्त में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे।

रूस-यूक्रेन के युद्ध का असर सोने की कीमतो पर भी पड़ा
बीते 4 कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। उसके बाद ही सोने के भाव आसमान छूने लगे। वहीं दूसरी ओर शादियों के सीजन के बीच सोना महंगा हो रहा है तो वहीं चांदी के भाव की चमक भी बढ़ गई है। सोने की कीमत 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 68 हजार रुपये प्रति किलो के करीब है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें। LIC : बेटी के नाम ले सकते हैं ये स्कीम, मिलते हैं 31 लाख रुपये
सोना 1,088 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 2,573 रु की उछाल
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। बता दें कि 1 मार्च को महाशिवरात्री के कारण कारोबार नहीं हुआ है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 1,088 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 2,573 रु की उछाल आई।
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
28 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 50890 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 50696 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65354 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65358 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
2 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51567 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51400 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67030 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67112 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
3 मार्च गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51328 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51638 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67652 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68015 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
4 मार्च शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51689 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51784 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67743 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67931 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 4,342 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 7,082 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 4 मार्च को सोना 51784 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 67931 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी शाम के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,342 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 7,082 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications