अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कन्यादान के लिए मोटे फंड का इंतजाम करेगा।
नई दिल्ली, मार्च 4। अगर आपके घर में भी बेटी है और आपको उसकी शादी की चिंता सता रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कन्यादान के लिए मोटे फंड का इंतजाम करेगा। एलआईसी बेटियों के लिए खास पॉलिसी लेकर आया है। इसमें आपको अपनी बेटी के कन्यादान पर अच्छी-खासी रकम मिलेगी।
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में रोज मामूली रकम जमा कराने होंगे। एलआईसी की एक स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आपको एक समय यानी कुछ सालों तक निवेश करना होगा और मैच्योरिटी पर आपको एक बड़ा फंड मिल जाएगा। एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी ऐसी जिसमें एक बार पैसा लगाकर उसके करियर से लेकर शादी तक के लिए पैसा जोड़ सकते हैं। आपको उसके भविष्य को लेकर चिंता नहीं होगी।

31 लाख रुपये कैसे मिलेंगे
अगर आप कन्यादान पॉलिसी में 150 रुपये रोजाना के हिसाब से देते है यानी महीने का 4530 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। 22 साल तक आपको प्रीमियम भरना होगा और फिर 25 साल पूरे होने पर 31 लाख रुपये मिलेंगे। इससे आप अपनी बेटी के लिए उसकी शादी के लिए अच्छा पैसा जोड़ पाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, इनके अलावा एक एप्लीकेशन फॉर्म देना होगा। प्रीमियम के लिए एक चेक या कैश के जरिये पेमेंट कर सकते हैं।
कैसे करें पॉलिसी के लिए आवेदन
- जो इच्छुक लाभार्थी इस पॉलिसी के अंतर्गत आवदेन करना चाहते है तो आपको अपने नज़दीकी एलआईसी ऑफिस /एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते है।
- आपको एलआईसी कन्यादान पालिसी के टर्म बताएगा आपको अपनी इनकम के अनुसार उसे चुनना होगा फिर एलआईसी एजेंट को आपको अपनी सभी जानकारी और अपने दस्तावेज़ देने होंगे इसके बाद वह आपका फॉर्म भर देंगे। इस तरह आप एलआईसी कन्यादान पॉलिसी योजना 2022 से जुड़ सकते है। योजना से जुड़ी और अधिक जानकारी पाने के लिए आप एलआईसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
- एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- इसके साथ ही, बेटी की न्यूनतम आयु 1 साल होनी चाहिए। यह प्लान 25 साल के लिए मिलेगा। लेकिन आपके प्रीमियम 22 साल तक ही देना होता है।
- यह एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम आपकी और आपकी बेटी की अलग-अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है।
- बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है।
पॉलिसी के फायदे
1. पॉलिसी लेने के बाद अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रुपए मिलेंगे। ये रकम वार्षिक इंस्टालमेंट में दिया जाएगा।
2. अगर बीमा धारक की मृत्यु एक्सीडेंट में हुई तो परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे।
3. अगर ये पॉलिसी 15 साल के लिए ली जाती है तो प्रीमियम का भुगतान महज 12 साल ही करना होगा।
4. अगर आप इस पॉलिसी को सरेंडर करना चाहते हैं तो तीन साल के बाद ऐसा किया जा सकता है।
इनकम टैक्स में मिलती है छूट
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80सी में प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। यह छूट अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपये तक की प्राप्त की जा सकती हैं। इसी के साथ सेक्शन 10 (10डी) के अंतर्गत मैच्योरिटी या मृत्यु क्लेम की राशि पर भी छूट प्रदान की जाती है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत आवेदक अपनी आमदनी के हिसाब से प्रीमियम की राशि घटा या बढ़ा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications