सोना और चांदी करीब दो महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने-चांदी में गिरावट बढ़ती जा रही है। सोना प्रति 10 ग्राम 50,000 रुपये के नीचे आ चुकी है।
नई दिल्ली: सोना और चांदी करीब दो महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने-चांदी में गिरावट बढ़ती जा रही है। सोना प्रति 10 ग्राम 50,000 रुपये के नीचे आ चुकी है। Diamond ज्वैलरी के बदले भी मिलेगा Loan, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

पिछले 4 दिन में ही सोने के दाम करीब 2500 रु तो चांदी के दाम 11000 रुपए गिर चुके हैं। डॉलर में मजबूती बढ़ते जा रही है जिसका असर सोने-चांदी पर दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ग्लोबल इकोनॉमी को अनिश्चितता है लेकिन इसका फायदा सोने को नहीं मिल रहा है।
सोने में गिरावट बढ़ी, सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका
एमसीएक्स पर सोना 2 महीने के निचले स्तर पर दिख रहा है। अपने रिकॉर्ड स्तर से सोना 12 फीसदी नीचे दिख रहा है। 1 हफ्ते में सोने में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। डॉलर में बढ़त जारी रहने से सोने में कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर ने 2 महीने का नया उच्चतम स्तर बनाया है। कोरोना के बढ़ते मामलों से डॉलर में सेफ हेवन डिमांड दिख रही है। इकोनॉमिक रिकवरी को लेकर चिंता से डॉलर में तेजी आई है।
चांदी में भी आई भारी गिरावट
बात करें अगर चांदी की तो एमसीएक्स पर चांदी 57,000 रुपए के नीचे फिसल गई है। एक हफ्ते में चांदी में करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है। अपने रिकॉर्ड स्तर से चांदी के दाम 27 फीसदी नीचे दिख रहे हैं। डॉलर में बढ़त जारी रहने से सोने में कमजोरी दिख रही है। डॉलर ने 2 महीने का नया उच्चतम स्तर बनाया है। कच्चे तेल की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों से डिमांड को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी है। ब्रेंट के दाम 42 के नीचे हैं। वहीं घरेलू बाजार में करीब 1 फीसदी की कमजोरी है। अमेरिका में कच्चे तेल की मांग सुस्त बनी हुई है। क्रूड की ग्लोबल इंवेंट्री ऊपरी स्तर पर है। टेक्सास में तूफान के कारण सप्लाई में बाधा आई है।
डॉलर में मजबूती
बेस मेटल्स की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। डॉलर में मजबूती और चीन की डिमांड में सुस्ती से मेटल्स में कमजोरी है। चीन की डिमांड रिकवरी में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। सप्लाई में रुकावट को लेकर चिंता कम हुई है। इक्विटी बाजारों में गिरावट से भी दबाव है। खाने के तेलों के मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सरसों के तेल में किसी दूसरे तेल की वेल्डिंग नहीं हो पाएगी। वहीं एफएसएसएआई ने आदेश जारी करके सरसों तेल में किसी अन्य तेल की वेल्डिंग पर रोक लगा दी है। बता दें कि ये आदेश 1 अक्टूबर से लागू होगा।
वायदा बाजार में काफी सस्ता हुआ सोना
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गुरुवार को सुबह 11:07 बजे अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 208 रुपये यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर अनुबंध वाले सोने का भाव 49,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट वाले सोना का मूल्य 165 रुपये यानी 0.33 फीसद की कमी के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। फरवरी, 2021 के कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 768 रुपये यानी 1.53 फीसद की जबरदस्त गिरावट के साथ 49,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। चांदी की कीमत 2188 रुपये यानी 3.74 फीसद की गिरावट के साथ 56,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications