Fitch On Indian Economy: भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का लोहा सिर्फ भारत की नहीं बल्कि विश्व की एजेंसियां भी मान रही हैं। इन एजेंसियों की ग्रोथ परसेंटेज भले आपस में मैच न करें लेकिन इन सभी ने भारत को आने वाले सालों में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया है। अभी कुछ दिन पहले वर्ल्ड बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था में बरकरार मजबूती के बारे में कहा है कि आने वाले कुछ सालों तक भारत की ग्रोथ रेट, सबसे तेज ग्रो करने वाली इकोनॉमी में से एक होगी। वर्ल्ड बैंक के बाद अब ग्लोबल एजेंसी रेटिंग फिच ने भी भारत की जीडीपी की ग्रोथ पर भरोसा जताया है। इस ग्लोबल रेटिंग एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था करीब 6.9 प्रतिशत की तेजी देखी जा सकती है और आने वाले सालों यह 6 प्रतिशत के उपर बनी रह सकती है।
इसके अनुसार 2024 में भी भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी बरकरार रहेगी और यह पूरे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी बना रहेगा। आपको बता दें कि फिच ने भारत के लिए बीबीबी रेटिंग भी बरकरार रखी है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।

बताते चलें कि फिच के अनुसार साल 2023-24 वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 6.9 प्रतिशत तक रह सकती है। ये पिछले साल के मुकाबले काफी ऊपर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिच के अनुमान के हिसाब से साल 2024 से 25 के फाइनेंशियल ईयर में भारत के ग्रॉस डेवलपमेंट प्रोडक्ट में 6.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
पापुलेशन के मामले में चीन को पीछे छोड़ने के बाद भारत का कंज्यूमर बेस दुनिया में सबसे ज्यादा है और यही कारण है कि यहां पर इन्वेस्टमेंट भी भरपूर हो रहा है। फिच ने भी इस बात की घोषणा की है कि इन्वेस्टमेंट फ्रंट पर भारत में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट की कोई कमी नहीं होने वाली है। किसी भी देश की आर्थिक ग्रोथ में निवेश यानी इन्वेस्टमेंट का एक अहम योगदान होता है। ऐसे में भारत में धीरे-धीरे इन्वेस्टमेंट बढ़ता जाएगा। इसके साथ डोमेस्टिक सेविंग का फिगर कम होने से कंजप्शन भी बेहतर हो सकता है।
इस ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक फिलहाल भारत में महंगाई दर काफी दिनों से नहीं बढ़ी है, इस बार की अपनी मॉनिटरी पॉलिसी बैठक के दौरान भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन्फ्लेशन रेट को बढ़ाया नहीं है बल्कि पूराने लेवल पर बरकरार रखा है। इस ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के अनुमान के अनुसार साल 2024 के अंत तक भारत की महंगाई दर घटकर 4.7 प्रतिशत पर आ सकती है। फिलहाल यह 5.7 प्रतिशत बनी हुई है। इससे इंडियन इकोनॉमिक ग्रोथ और बेहतर हो सकती है।
इसके पहले वर्ल्ड बैंक द्वारा दिए गए बयान में भारत की अर्थ व्यवस्था में तेजी की बात की कही गई थी। उसका मानना है कि जबकी विश्व में आर्थिक सुस्ती बरकार रहेगी इसके बवाजूद भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में बहतरीन प्रदर्शन करने वाली है। विश्व बैंक के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में तेज गती से बढ़ने वाली है।
वर्ल्ड बैंक के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और भारत के वित्त मंत्रालय ने भी पहले से अनुमानित जीडीपी ग्रोथ को बढ़ाकर 7 प्रतिशत के ऊपर कर दिया है। इन सभी एजेंसियों की रिपोर्ट से पता चलता है कि आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था का डंका बजाने वाला है। अगले 10 साल के अंदर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी भी बन सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
