सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं इसके साथ ही कई बेनिफिट्स भी देते है। Airtel ने लॉन्च किए 2 नए सस्ते प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

हर कोई चाहता है कि कम कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान मिल जाए जिसमें डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के अलावा एक साथ कई ओटीटी एप्स का फ्री एक्सेस या कह लीजिए सब्सक्रिप्शन मिल जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन के ऐसी ही प्लान के बारे में बताएंगे। अच्छी बात तो ये है कि इन प्लान्स की कीमत भी 500 रुपये से कम होगी। इन प्लान्स के साथ आप लोगों को अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स या फिर डिज़नी + हॉटस्टार का फायदा मिलेगा।
हॉटस्टार और प्राइम की सुविधा मिलेगी 1 साल के लिए
यदि आप एयरटेल यूजर हैं और आप भी बिना 500 रुपये से अधिक खर्च किए ही चाहते हैं कि कोई ऐसा प्लान मिल जाए तो एक ही प्लान में आपको अमेजन प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार का फायदा मिल जाए तो यह प्लान आपको पसंद आ सकता है। इस एयरटेल प्लान में भी जियो की तरह 75 जीबी डेटा, रोलओवर की सुविधा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। यूजर्स को इस प्लान में नेटफ्लिक्स की सुविधा तो नहीं मिलेगी लेकिन यह प्लान आपको डिजनी प्लस हॉटस्टार और 1 साल के लिए अमेजन प्राइम की सुविधा देगा।
जियो के इस प्लान में ओटीटी एप्स का मुफ्त एक्सेस ऑफर
रिलायंस जियो का 399 रु का प्लान भी काफी खास है। तो अगर आपका बजट 400 रुपये से कम है तो कोई बात नहीं इस प्राइस में भी आपको जियो का यह एक ही प्लान आपको अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का मुफ्त एक्सेस ऑफर करेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस रिलायंस जियो प्लान के साथ हर महीने 75जीबी डेटा दिया जाता है, डेटा लिमिट समाप्त होने पर यूजर को प्रति जीबी 10 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान की एक और खासियत है वह यह है कि इसमें 200 जीबी तक डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। डेटा के अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ अनलिमिटेड एसएमएस भी दिए जाते हैं।
वोडाफोन के इस प्लान में अमेजन प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन आइडिया पोस्टपेड प्लान 499 रु का है। ओटीटी बेनिफिट्स वाले इस वोडाफोन आइडिया प्लान में भी 75 जीबी डेटा, हर महीने 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 200 जीबी रोलओवर की सुविधा भी है। यह प्लान यूजर को 999 रुपये की कीमत वाला अमेजन प्राइम वीडियो का एक साल का सब्सक्रिप्शन देता है और 1 साल का जी5 प्रिमियम के अलावा वीआई मूवीज एंड टीवी का भी फ्री एक्सेस मिल जाता है। गौर करने वाली बात यहां पर यह है कि अमेजन प्राइम का बेनिफिट वन-टाइम है और इसका फायदा तभी मिलेगा जब आपने पहले किसी अन्य पोस्टपेड प्लान के साथ इसका लाभ नहीं लिया होगा। नेटफ्लिक्स और डिज़नी प्लस हॉटस्टार दोनों ही ओटीटी ऐप्स का फायदा यह वीआई प्लान ऑफर नहीं करता है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications