इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां भी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में भारती एयरटेल ने 2 नए सस्ते प्लान लॉन्च किए है।
नई दिल्ली: इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां भी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में भारती एयरटेल ने 2 नए सस्ते प्लान लॉन्च किए है। नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हुई हैं। अच्छी बात तो ये है कि ये दोनों प्लान साल भर की वैधता के साथ आते हैं। ग्राहकों की डेटा जरूरतें पूरी करने के लिए एयरटेल ने दो नए एयरटेल डाटा एड ऑन पैक लॉन्च किए, जो कि 78 रुपये और 248 रुपये के हैं। Airtel, Vi और Jio : 1 साल की वैलिडिटी में चेक करें कौन दे रहा ज्यादा फायदा

एयरटेल के 78 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को 5 जीबी डेटा के साथ ही विंक म्यूजिक का एक महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है। वहीं एयरटेल के 248 रुपये के डेटा ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को 25 जीबी डेटा के साथ ही एक साल के लिए विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है। यानी एयरटेल के ये दोनों डेटा ऐड-ऑन पैक विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के साथ हैं। एयरटेल थैंक्स एप पर भी इस नए प्रीपेड डेटा पैक प्लान की जानकारी उपलब्ध है।
एयरटेल के 78 रुपये प्लान 5जीबी
एयरटेल के 78 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 5जीबी डेटा मिलता है, जो कि यूजर्स के मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ चलेगा, यानी इसकी अवधि मौजूदा रिचार्ज जितनी होगी। अगर आपने उस नियत अवधि में प्रीपेड रिचार्ज डेटा खत्म करने के बाद एयरटेल डाटा एड ऑन पैक में मिले डेटा भी खत्म कर देते हैं तो फिर आपको हर एक Mb के लिए 50 पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, एयरटेल के इस डेटा पैक में ग्राहकों को एक महीने के लिए विंक प्रिमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है।
एयरटेल के 248 रुपये प्लान
एयरटेल के 248 रुपये के प्रीपेड डेटा ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को उनका मौजूदा पैक वैलिडिटी की अवधि तक के लिए 25 जीबी डेटा के साथ ही एक साल तक के लिए विंक प्रिमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस डेटा को खत्म करने के कंपनी हर एक एमबी के लिए यूजर्स के 50 पैसे वसुलेगी। यूजर्स को बता दूं कि वो चाहें तो विंक प्रिमियम का सब्सक्रिप्शन अलग से भी ले सकते हैं। मौजूदा समय में वर्क फ्रॉम होम या बच्चों के ऑनलाइन क्लास की वजह से डेटा जरूरतें बढ़ गई हैं और ऐसे में एयरटेल के उस प्रीपेड डेटा ऐड ऑन पैक से लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।
नए साल पर एयरटेल ने दिया बड़ा तोहफा
नए साल पर एयरटेल के खास तोहफा दी है। एयरटेल ने अपने 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 1जीबी से डेटा बढ़ाकर 1.5जीबी करने की घोषणा कर दी है। इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहकों पहले से ज़्यादा डेटा का फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक एयरटेल ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना टेलीकॉम सर्कल में कुछ चुनिंदा नंबर्स पर 199 रुपये का रिचार्ज कराने पर हर 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। 199 रुपये के प्रीपेड वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 1.5जीबी डेटा मिल रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि 28 दिनों में यूज़र्स 42 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के तौर पर इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कालिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा प्लान में 100 एसएमएस फ्री भेजा जा सकता है। 199 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को कई अडिशनल फायदे भी दिए जा रहे हैं। इसमें ग्राहकों को फ्री हैलो ट्यून्स, विंक म्युज़िक सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान के रिचार्ज पर एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
