नौकरी की तालाश कर रहे है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। दुनिया में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं, जहां काम करना लोगों का ड्रीम होता है।
नई दिल्ली: नौकरी की तालाश कर रहे है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। दुनिया में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं, जहां काम करना लोगों का ड्रीम होता है। इसकी खास वजह ये है कि ऐसी बहुत सी कंपनियां है जो अपने कर्मचारियों को कई लग्जरी सुविधाएं दी जाती है। हालांकि सुविधा के बदले कंपनियां कर्मचारियों से अपने हिसाब से काम कराती है। अच्छी खबर : इस सरकारी कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जान लें आप भी

7 लाख रुपए की कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसी भी कुछ कंपनिया है जहां कर्मचारियों को 7 लाख रुपए की सैलरी के साथ रहना-खाना फ्री में मिलता है इसके साथ ही मनचाहा काम भी करने का मौका मिलता है। आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बंपर सैलरी के साथ-साथ कई अन्य बेहतरीन सुविधाएं भी दी जा रही है। इतना ही नहीं कर्मचारी मनचाहा काम भी कर सकते हैं। हाल ही में इस कंपनी ने शानदार ऑफर के साथ वेकैंसी निकाली है। चलिए जानते हैं इस कंपनी के बारे में कुछ खास बातें।
फ्री में मिलेगा ये सब सुविधा
आपको जानकर बेसक हैरानी होगी लेकिन हम बता दें कि हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह एक शराब की कंपनी है। इस कंपनी का नाम है मर्फी गोडे वाइनरी। इस कंपनी ने हाल ही में अपने यहां वेकैंसी निकाली है। जिसके तहत कर्मचारियों को 7 लाख 24 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को फ्री में रहना और खाना भी दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह नौकरी केवल एक साल के लिए ही है।
कर्मचारियों को पूरी तरह से ट्रेंड किया जाएगा
मिली जानकारी के हिसाब से कैलिफोर्निया के सोनोमा में स्थित इस कंपनी में जिस किसी को नौकरी मिलेगी उसे वाइनरी में अपनी पसंद का काम करने का मौका दिया जाएगा। इस कंपनी में नौकरी मिलने वाले शख्स को अपने पैशन को पूरी तरह से निखारने का मौका मिलेगा। हालांकि, शुरुआती कुछ महीने तक कर्मचारी को वाइनरी के अंदर हर तरह के काम करने होंगे और उन्हें उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। जब कर्मचारी चीजों को अच्छी तरह से समझ जाएंगे तो उन्हें अपने पैशन के हिसाब से काम करने का मौका मिलेगा। कर्मचारियों को ई-कॉमर्स के बारे में भी सीखना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई, आवेदन की अंतिम तिथि जानें यहां
इतना ही नहीं दूसरे टीमों के साथ कम्युनिकेशन भी करना होगा। बता दें कि जो भी लोग इस जॉब के लिए अप्लाई करेंगे उनकी उम्र कम से कम 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास अमेरिका में काम करने के लिए मंजूरी जरूरी है। उम्मीदवार को अपने बारे में सारी जानकारी वीडियो रेज्यमे के तहत भेजना होगा। सारी इंक्वायरी करने के बाद ही इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को चयन किया जाएगा। अगर आप भी यहां जॉब करते हैं तो 30 जून से पहले अप्लाई कर दें। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications