नई दिल्ली। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगभग 2 अरब डॉलर बढ़कर 476.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह विदेशी मुद्रा भंडार देश के करीब 1 साल (11.8 महीने) के आयात लिए पर्याप्त है। रिजर्व बैंक के पिछले प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार, 3 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 474.66 अरब डॉलर के स्तर पर था।

कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच देश के पास इस स्तर के विदेशी मुद्रा भंडार को एक बड़ी ताकत या संपत्ति माना जा रहा है। गवर्नर दास ने कहा कि फरवरी में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2.9 अरब डॉलर का हुआ था, जबकि 1 साल पहले की समान अवधि में यह एफडीआई 1.9 अरब डॉलर था। इसी तरह, इक्विटी में शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश भी 1-9 अप्रैल की अवधि में 0.4 अरब डॉलर से अधिक का हुआ था, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 0.2 अरब डॉलर निवेश प्रवाह के मुकाबले अधिक था।
उन्होंने कहा कि इसी अवधि में ऋण-पत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश एक साल पहले 0.9 अरब डॉलर कम हुआ था। इस बार इस दौरान 0.7 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हालांकि, मार्च में निर्यात में 34.6 प्रतिशत की कमी आई। यह 2008-09 के ''वैश्विक वित्तीय संकट के समय की गिरावट से ज्यादा बड़ी है।
शक्तिकांत दास ने कहा कि लौह अयस्क को छोड़कर, सभी निर्यात क्षेत्रों में निर्यात में गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट उपकरणों को छोड़कर अन्य वस्तुओं (मर्चेंडाइज) के आयात में मार्च में 28.7 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम स्वरूप मार्च 2020 में व्यापार घाटा घटकर 9.8 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 11 अरब डॉलर का था।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
