नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.45 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले कुछ सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है। ध्यान रहे कि देश में कोरोन महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है। ऐसा ही लॉकडाउन दुनिया के कई देशों में है। इसी कारण कारोबार सहित आयात निर्यात घटा है। जिसका परिणाम है कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गई है।

बीते वर्ष 62 अरब डॉलर बढ़ा था भंडार
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 32.1 करोड़ डॉलर घटकर 441.56 अरब डॉलर रह गईं। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 22.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.90 अरब डॉलर हो गया।
आईएमएफ से विशेष आहरण अधिकार घटा
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.42 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 80 लाख डॉलर घटकर 3.57 अरब डॉलर रह गया।
यह भी पढ़ें : किस डर से RBI ने खरीदा 15 हजार किलो सोना, देखें आंकड़ा
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
