मुंबई। मार्च 2020 में समाप्त हुई तिमाही में भारत का विदेशी कर्ज मुद्रा मूल्यांकन प्रभाव और वाणिज्यिक उधारी तथा अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के डिपॉजिट्स के कारण बढ़ कर 558.5 अरब डॉलर रहा। पिछले साल के समय के दौरान से समीक्षाधीन अवधि में विदेशी कर्ज वर्ष दर वर्ष आधार पर 2.8 प्रतिशत या 15.4 अरब डॉलर बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ भारत का विदेशी मुद्रा भी हाल ही में 500 बिलियन डॉलर के पार निकला है।

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि मार्च 2020 के अंत में भारत का विदेशी कर्ज 558.5 अरब डॉलर हो गया, जो मार्च 2019 के अंत की तुलना में 15.4 अरब डॉलर अधिक है। आरबीआई ने कहा है, भारतीय रुपये और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण मूल्यांकन लाभ 16.6 अरब डॉलर था। मूल्यांकन असर को छोड़ दिया जाए, विदेशी कर्ज में वृद्धि मार्च 2020 के अंत में मार्च 2019 के मुकाबले 15.4 अरब डॉलर के बदले 32 अरब डॉलर रहा होता।
तेजी से बढ़ रहा विदेशी मुद्रा भंडार
वहीं दूसरी तरफ एक और महत्वपूर्ण बात रही कि कि 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दोबारा 5 साल पूरा करने वाली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी दौरान भारत तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश भी बन गया। भारत पहले ही विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में अब चीन और जापान ही हमसे आगे हैं। वहीं आयात के लिए खर्च और निर्यात से हुई डॉलर की आमदनी के अंतर को चालू खाता घाटा या चालू खाता अधिशेष कहा जाता है। चालू खाता की स्थिति से किसी देश की आर्थिक ताकत का भी अंदाजा लगाया जाता है। अगर चालू खाता घाटा बढ़ जाए तो समझिए कि आमदनी के मुकाबले डॉलर का खर्च बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : कर्ज थोड़ा है तो माफ करेगी मोदी सरकार, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications